
aaj ka rashifal
मेष : आज का राशिफल मेष 25 मार्च के अनुसार मेष राशि के जातकों के शनिवार के दिन अनजान लोगों से सम्बन्ध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।
वृषभ: आज का राशिफल वृषभ के अनुसार 25 मार्च को इस राशि के जातक की समझदारी से रूके कार्य पूरे होंगे। यश प्राप्ति के योग है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। दैनिक राशिफल संकेत कर रहा है कि कुसंगति से हानि होगी।
मिथुन: मिथुन राशिफल के अनुसार कई दिनों से रूके कार्य शनिवार को पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।
कर्क : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार अपने वाक चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवन साथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
सिंह : अपमानित होने से बेहतर है कि अपनीं आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
कन्या : व्यववसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह में शनिवार को वृद्धि होगी। इस दिन सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। इस दिन की गई यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला : किसी के बारे ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें वर्ना काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
वृश्चिक : क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे।
धनु: कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में ले कर चलें। आर्थिक संकट सम्भव है। प. चंदन श्याम नारायण के अनुसार अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।
मकर: संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। शनिवार राशिफल के अनुसार गृहस्थ सुख मिलेगा। आज के दिन प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
कुम्भ: साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन: सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ सफाई करने में समय बीतेगा । अकारण घर का वातावरण खराब न करें।
Updated on:
24 Mar 2023 08:34 pm
Published on:
24 Mar 2023 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
