18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य, ज्योतिष अनुसार 3 राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा और इसी दिन होलिका दहन भी मनाया जाएगा, जिससे यह संयोग खास बन गया है।ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इसका प्रभाव भावनाओं और जीवन की दिशा पर पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Feb 18, 2026

India grahan 2026, india me grahan kab dikhega, religion news in hindi

Lunar Eclipse 2026 Date|फोटो सोर्स- Freepik

Chandra Grahan 2026 in India Date and Time: सूर्य ग्रहण के लगभग 15 दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी दृश्य होगा। खगोलीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण घटना है, वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।मान्यता है कि इस चंद्र ग्रहण के बाद 3 राशियों के लिए तरक्की और नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, जबकि अन्य को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसे में ग्रहण की सही तारीख और टाइमिंग नोट कर लेना बेहद जरूरी है।

चंद्र ग्रहण का समय(2026 chandra grahan kab lag raha hai)

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक प्रभावी रहेगा। सूर्यास्त के आसपास इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट माना जा रहा है, इसलिए भारत के कई हिस्सों में यह ग्रहण दिखाई दे सकता है।ग्रहण के समय पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र जाप को शुभ माना जाता है, जबकि अनावश्यक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

इन 3 राशियों के लिए बन सकते हैं खास योग

वृषभ राशि (Taurus rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में मजबूती देखने को मिल सकती है। यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं।करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान और बढ़ेगी। धन लाभ के अवसर अचानक मिल सकते हैं। निवेश से भी फायदा होने की संभावना है। कुल मिलाकर यह समय स्थिरता और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए भी रास्ते खुल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास में इजाफा होगा।

धनु राशि (Sagittarius Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों या प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। निवेश से लाभ होने की संभावना है।पारिवारिक जीवन में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में बदलाव या नई भूमिका मिलने के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा मुनाफा दिला सकता है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

ध्यान रखने योग्य बातें

हालांकि ज्योतिषीय प्रभाव व्यक्ति की कुंडली पर निर्भर करते हैं, फिर भी ग्रहण के समय सकारात्मक सोच बनाए रखना सबसे जरूरी है। ध्यान, दान और संयम इस दौरान शुभ फल देने वाले माने जाते हैं।यह चंद्र ग्रहण कई लोगों के लिए बदलाव का संकेत हो सकता है। सही दिशा में प्रयास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता के द्वार खुल सकते हैं।