Kal Ka Tarot Rashifal Friday: कल का टैरो राशिफल 20 जून 2025 में आप जान सकते हैं शुक्रवार को कैसी रहेगी आमदनी, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य। इसके लिए पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल (Daily Tarot Horoscope 20 June 2025)
मेष राशि के लोगों के लिए आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही मेष राशि वालों को शुक्रवार को अपने जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
उपायः बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल
वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए समय काफी उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपनी संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।
उपायः दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
मिथुन राशि के लोगों को शुक्रवार को भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा। इसलिए यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल, जल्दबाजी न करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।
उपायः श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः 3,6
शुभ रंगः पीला
कर्क राशि के जातकों को 20 जून 2025 को स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता सता सकती है। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।
उपायः शिव जी का जलाभिषेक करें।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः दूधिया
सिंह राशि के जातकों को 20 जून 2025 को भाग्य का पूरा सहारा मिलेगा। साथ ही व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।
उपायः श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः सुनहरा
कन्या राशि के अविवाहितों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपके विवाह के योग बन रहे हैं। आज आपकी अपनों से भेंट हो सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
उपायः श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ अंकः 3,8
शुभ रंगः हरा
20 जून 2025 का टैरो राशिफल संकेत कर रहा है कि शुक्रवार को तुला राशि के जातकों को कोशिश करनी है की व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में शुक्रवार को मजबूती देखने को मिलेगी। हालांकि, आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें, आपको चोट आदि लगने की आशंका है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः1,8
शुभ रंगः लाल
धनु राशि के लोगों को शुक्रवार को कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
उपायः भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला
मकर राशि के जातक शुक्रवार को अपने काम को लेकर काफी फोकस और स्पष्ट रहने वाले हैं। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।
उपायः भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
कुंभ राशि के लोगों की आज किसी बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इतना ही नहीं आज आपका मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।
उपायः रुद्राष्टक का पाठ करें।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
शुक्रवार का टैरो राशिफल मीन राशि संकेत करता है कि 20 जून 2025 को कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। हालांकि, आज आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। तभी आपके काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
उपायः भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला
Updated on:
20 Jun 2025 05:35 am
Published on:
19 Jun 2025 06:19 pm