
मिथुन राशिफल 2023
Mithun Rashifal 2023: मिथुन राशि का स्वामी बुध है, इस राशि के जातक के लिए साल 2023 मंगलदायी है। मिथुन राशिफल 2023 के मुताबिक इस साल इस राशि के जातकों को तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। उसमें इन्हें सफलता भी मिलेगी। बृहस्पति आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाएंगे। हालांकि थोड़ा बहुत परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जब इस साल शुक्र और मंगल आपके लिए शुभ रहेंगे तब आपको सबसे अच्छी खबरें मिलेंगी।
वित्तीय और आर्थिक स्थितिः साल 2023 मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने की संभावना है। 9वें घर में शनि का गोचर आपकी विशेष मदद करता नजर आ रहा है। 11वें भाव में राहु आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा, जिसके कारण इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। हालांकि निवेश संबंधी योजनाओं पर विचार जरूरी है। कई संभावित स्रोतों से कमाई हो सकती है। कमाई के लिए यह साल शुभ है, कुछ बचत भी होगी। शुक्र ग्रह की कृपा से संपत्ति और कानूनी मामलों में सफल होंगे।
शिक्षा और करियरः मिथुन राशि के जातक इस साल करियर में ऊंचा मकाम हासिल कर सकते हैं। अपनी क्षमता और योग्यता को साबित कर पाएंगे। आपको अधिक मेहनत करना पड़ सकता है, लेकिन अपना मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। दोस्तों पर बिना सोचे समझें भरोसा न करें। मिथुन राशि के लोग जिनका मंगल उनकी जन्म कुंडली के अनुकूल है वे कम्युनिकेशन के क्षेत्र में प्रतिष्ठा अर्जिक करेंगे।
नौकरी और व्यापारः शनि आपको अपने दम पर फैसले लेने के लिए प्रेरित करेगा। इस साल मंगल और शुक्र भी आपको फायदा पहुंचा सकते है। वेतनभोगी जातकों और व्यापारियों को 10वें घर में बृहस्पति अच्छा लाभ देते नजर आ रहे हैं। इंक्रीमेंट और प्रमोशन की संभावना के बीच प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही लोग आपको अधिक सम्मान देंगे। व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहने की भी जरूरत है।
परिवार और स्वास्थ्यः पंचम भाव में केतु प्रेम संबंधों में समस्या पैदा कर सकता है, उचित होगा कि इस समय दोस्तों पर ज्यादा भरोसा न करें। इसके अलावा इस साल रिश्ते को मजबूत बनाने के प्रयास करते नजर आएंगे। ससुराल वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अच्छे ग्रहों का असर आपको सकारात्मक बनाए रखेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस साल वर्षांत आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
Updated on:
29 Dec 2022 06:49 pm
Published on:
29 Dec 2022 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
