scriptRashifal-10 October 2021: पंचमी के दिन मां स्कंदमाता इन राशिवालों को देंगी विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार? | Horoscope 10 October 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News
राशिफल

Rashifal-10 October 2021: पंचमी के दिन मां स्कंदमाता इन राशिवालों को देंगी विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

आपके ग्रह 10 अक्टूबर 2021 को क्या कहते हैं

भोपालOct 09, 2021 / 03:05 pm

दीपेश तिवारी

Rashifal

Horoscope

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही किसी भी जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 10 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

rashi parivartan
Aries Daily Horoscope 10 October 2021 आज का मेष राशिफल
संत समागम होगा। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी।पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। दिखावे और आडंबरों से बचें। कर्ज लेने से बचें।
Taurus Daily Horoscope 10 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
नौकरी में पदोन्नति और तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, परीक्षा में सफलता मिलेगी।
Read more – Shradh Parv: पितर ने आपको आशीर्वाद दिया या श्राप? ऐसे पहचानें

Gemini Daily Horoscope 10 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
आपकी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अपने परिजनों से समान व्यवहार करें। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।
Cancer Daily Horoscope 10 October 2021 आज का कर्क राशिफल
राजनैतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा।पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। नौकरी में एच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा।
Read more – शारदीय नवरात्रि 2021- मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

Today Horoscope 02 September 2021 Aaj Ka Rashifal 02 September 2021
IMAGE CREDIT: patrika
Leo Daily Horoscope 10 October 2021 आज का सिंह राशिफल
कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। अपने बल बुते पर काम करें न कि दूसरों के भरोसे न रहें।
Virgo Daily Horoscope 10 October 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापारिक नई योजनाओं की शुरुआत होगी। बड़े राजनीतिज्ञों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें, अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।
Read more – शारदीय नवरात्रि 2021 : घर में हवन करने की विधि

Libra Daily Horoscope 10 October 2021 आज का तुला राशिफल
अपने आप पर विश्वास रखते हुए नकारात्मक सोच को खुद से दूर रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।
Scorpio Daily Horoscope 10 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली रह सकती है। संतान पर विशेष ध्यान दें। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे।
Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 10 October 2021 आज का धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा। बातें कम और काम ज्यादा करें।

Capricorn Daily Horoscope 10 October 2021 आज का मकर राशिफल
कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करेंगे। संतान की चिंता, व्याकुलता बढेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अपनी जिम्मेदारी से भागने की बजाय उनका वहन करें।
Read more – Monthly Horoscope 2021: अक्टूबर 2021 में इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

Aquarius Daily Horoscope 10 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आज वाहन सतर्कता से चलाएं। विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश रहेंगे।
Read more – Navratra 2021: सपने में हुए भगवान के दर्शन तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत

Pisces Daily Horoscope 10 October 2021 आज का मीन राशिफल
आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal-10 October 2021: पंचमी के दिन मां स्कंदमाता इन राशिवालों को देंगी विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो