20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल

Horoscope Friday 09 May 2025 : राशिफल शुक्रवार 09 मई 2025

Horoscope Friday 09 May 2025 : राशिफल शुक्रवार 09 मई 2025

Google source verification

Horoscope Friday 09 May 2025
मेष-जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यो में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेनदेन होगा।
वृषभ-व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्ता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कडवाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मिथुन-मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।
कर्क-आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश की संभावना है जो लाभदयक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।
सिंह-नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कन्या-अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान दे कर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे।
तुला-मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
वृश्चिक-क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
धनु-स्वास्थ में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
मकर-विरोधी सक्रिय होंगे। सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।
कुम्भ-अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मीन-कारोबार विस्तार में लगे रहेंगे। सन्तान की गलतियों को नजरअंदाज न करें। सही समय पर निर्णय लें। परिणय संबंध के कार्य से की गई यात्रा लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
ज्यो. पं. चंदनश्याम नारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

Horoscope Friday 09 May 2025