20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 1 February: इन राशियों के लिए आनंदमय है बुधवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

फरवरी का पहला दिन कैसा रहेगा, यह जानना चाहते हैं तो पढ़ें Horoscope Today 1 February (आज का राशिफल)। इसे हम उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर लाए हैं खास आपके लिए। दैनिक राशिफल में सितारों की चाल के आधार पर वो बता रहे हैं कैसा बीतेगा तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का आज का दिन(Wednesday Rashifal)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 31, 2023

aaj_ka_rashifal_1.jpg

आज का राशिफल

तुला : उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार तुला राशि के लोगों में 1 फरवरी को क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। बुधवार राशिफल (Wednesday Rashifal) इशारा कर रहा है कि व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सम्भल जाएं वर्ना परेशान होना पड़ सकता है । निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

वृश्चिक : बुधवार राशिफल के अनुसार अपने करियर को लेकर वृश्चिक राशि वाले 1 फरवरी को चिंतित रह सकते हैं। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।


धनु: फरवरी का पहला दिन धनु राशि वालों के लिए व्यस्त रहने और मस्त रहने का दिन है। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं।आज खुश खबरी मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 1 February: ऐसा रहेगा फरवरी का पहला दिन, पढ़ें आज का राशिफल


मकर : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मकर राशि वाले दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज का राशिफल संकेत कर रहा है कि आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।

कुम्भ: एक फरवरी का राशिफल इशारा कर रहा है कि कुंभ राशि के जातक अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। आज के दिन वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीनः बुधवार राशिफल के अनुसार 1 फरवरी को पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपको वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आज के दिन समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा हैं। इस मौके का फायदा उठाएं।