20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka rashifal: वृष राशि जातक के लिए टकराव अच्छा नहीं, जानें कैसा रहेगा दूसरों का दिन

20 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा यह सोच रहे हैं तो परेशान मत होइए, उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम बता रहे हैं कि मंगलवार को कैसा रह सकता है आपका दिन। पढ़ें आज का राशिफल।

3 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Dec 19, 2022

aaj_ka_rashifal-xcf.jpg

भोपाल. अक्सर लोग उधेड़बुन में फंस जाते हैं कि अमुक दिन कार्यस्थल पर कैसा माहौल रहेगा, व्यापार में क्या होने वाला है या सितारे पारिवारिक माहौल कैसे रखेंगे। आपको इस उलझन से निकालने के लिए हम पैश कर रहे हैं मंगलवार 20 दिसंबर का राशिफल।

मेषः आज का दिन मेष राशि वालों के लिए जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका दिलाएगा। इस दिन आप पार्टनर के साथ लंबे समय के लिए यात्रा शुरू कर सकते हैं। हालांकि युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क इस राशि के जातकों के भाग्योदय में सहायक होंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे पर खर्च बढ़ने की आशंका है।

वृषभः वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार अनुकूलता है, जो आभास भी दिलाएगा। आज के दिन किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। हालांकि टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं है, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें। उपहार और सम्मान का लाभ मिल सकता है। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें चोरी या खोने की आशंका है।

मिथुनः आज के दिन मिथुन राशि वालों का मंगल होगा। इस राशि के जातक के लिए तरक्की का योग है। आपके काम की तारीफ होगी, मांगलिक यात्रा का भी योग है। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (19 से 25 दिसंबर): धनु राशि वालों के लिए अचल संपत्ति खरीद का योग, जानें इनका राशिफल

कर्कः मंगलवार के दिन कार्यों में गति आने की संभावना है । कर्क राशि वालों के अटके काम पूरे होने की संभावना है। आज के दिन बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। इस राशि के युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। भावनात्मक संबंध रिस्तों में बदल सकते हैं, यात्रा सम्भव है।

सिंहः पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है कि आपको आज के दिन अपने क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर सकते हैं, इसलिए व्यवहार में विनम्रता लाएं। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करने का योग है, परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।

कन्याः आज के दिन कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलने की संभावना है। विवाहित जोड़ों को संतान सुख सम्भव है, शुभ समाचार का संचार होगा। आज के दिन कोई लाभप्रद सौदा हाथ लग सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की भी संभावना है।

तुलाः 20 दिसंबर को आपको सतर्क रहना होगा, आपको समय का लाभ लेना सीखने की भी जरूरत है वर्ना आप के भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा, आपको आकस्मिक घटनाएं परेशान कर सकती हैं। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। हालांकि दाम्पत्य सुख मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिकः वृश्चिक के लिए मंगलवार मंगलदायक है। आज के दिन कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी, धार्मिक कार्यक्रमों रूचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः Sagittarius Horoscope 2023: धनु राशि वालों के लिए नया साल ला सकता है खुशखबरी, जानें फायदा

धनुः सकारात्मक सोच मंगलवार को आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी की बजाय अपनी बात रखें , गलत-फहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलने की संभावना है, स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

मकरः पं. व्यास का मानना है कि मकर राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर माहोल गर्म रख सकता है, सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है, आज के दिन आपके लिए कारोबारी यात्रा का योग है। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा कर पाएंगे, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः हिंदुओं के लिए भगवा रंग का क्या है महत्व, जानें इसके पीछे का रहस्य

कुम्भः आप सोचते हैं एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे तो मेहनत करें मंगलवार 20 दिसंबर को आपका परिश्रम चमत्कार कर सकता है। मेहनत ही जीवन में आपको सफल करेगी। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर सकेंगे, समय अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।

मीनः मंगलवार को मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करने का योग है। हालांकि सोच - समझकर वादा करें, वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने की संभावना है। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है।