राशिफल

Horoscope Today 21 February: इन लोगों का आज भाग्योदय, मिलेगा आर्थिक लाभ

Horoscope Today 21 February मंगलवार को कई जातकों के लिए मंगलफलदायक है। इसमें आप तो नहीं हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 21 February )। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) को हम आपके लिए लाए हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर।

less than 1 minute read
Feb 20, 2023
today horoscope

तुला : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार तुला राशि के जातकों की दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातकों की धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ती नजर आएगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।


वृश्चिकः आज का राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक को व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चिंतता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। आज के दिन सन्तान सुख का योग बन रहा है।


धनु : धनु राशिफल के अनुसार लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। 21 फरवरी के दिन आपको परिवार से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इसके कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर : मकर राशिफल के अनुसार आज के दिन कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। आज रचनात्मक काम होंगे। मंगलवार राशिफल के अनुसार आज आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

कुम्भ : आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए भी मंगलमय है। इस दिन कम समय में कार्य पूरे हो जाएंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मीनः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मीन राशि के जातक को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरतहै। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बन रहा है। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

Updated on:
20 Feb 2023 06:05 pm
Published on:
20 Feb 2023 06:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर