20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 4 February: ऐसे रहेगा आपके लिए शनिवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज आर्थिक लाभ होगा या परेशानियों का सामना करना होगा, इसको लेकर उलझन में हैं तो पढ़ें आज का राशिफल (Horoscope Today 4 February)। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम आपके लिए लाए हैं दैनिक राशिफल (Daily Rashifal), इसमें सितारों की स्थिति और राशि के अनुसार बताया गया है कैसा रहेगा शनिवार का दिन (Saturday Rashifal)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 03, 2023

aaj_ka_rashifal-xcf.jpg

aaj ka rashifal

तुला: शनिवार राशिफल के अनुसार 4 फरवरी के दिन तुला राशि के जातकों के सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। इसके अलावा यात्रा का भी योग बन रहा है, जो सुखद रहेगी।


वृश्चिकः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार वृश्चिक राशिफल कहता है कि कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में आ रही रूकावट दूर होगी।


धनुः धनु राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक का समय शनिवार को धार्मिक माहौल में व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 4 February: आज इनको आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा दूसरों का हाल


मकरः मकर राशिफल के अनुसार आज के दिन आप रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।


कुम्भः नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिला सकते हैं। आज का राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के लिए आज कारोबार विस्तार का योग बन रहा है।


मीनः पं. श्याम नारायण के अनुसार मीन राशि के जातकों को नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से मार्ग दर्शन लेने की जरूरत पड़ेगी। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें, किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व बनाएं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।