18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 07 June: इस राशि की सुलझेगी रोजगार की समस्या, सिंह को अचानक धन लाभ

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)अलग-अलग राशियों को अलग-अलग क्षेत्रों से खुशखबरी मिलने का संकेत कर रहा है, हालांकि कुछ राशियों के लिए सतर्क रहने का भी समय है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) में बता रहे हैं सभी लोगों के लिए कैसा रहेगा बुधवार(Wednesday)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 06, 2023

7_june.jpg

7 जून 2023 का राशिफल

मेष: लंबे समय से चली आ रही चिंता बुधवार को दूर हो सकती है। आज के दिन मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।


वृषभः आपके मन में इन दिनों कुछ कुछ चल रहा है, बेहतर होगा किसी समझदार से सलाह लें। रोजगार संबिधित समस्या सुलझ सकती है। पिता से विवाद होगा। वाहन पर खर्च होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।


मिथुनः कई दिनों से रूके कार्य आज पूरे कर लें, विलंब अच्छी बात नहीं। समाज के कुछ लोगों के कारण आप को समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रूका धन लौटने के आसार नहीं बन रहे हैं।


कर्कः क्रोध उन्नति का शत्रु है। आप में सब कुछ ठीक है पर जब क्रोध आता है तो आपका नियंत्रण खुद पर नहीं रहता। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न बताएं, वर्ना नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।

ये भी पढ़ेंः शनि बिगाड़ेंगे घर का बजट, चलने वाले हैं ऐसी टेढ़ी चाल, साढ़े चार महीने संभलकर रहें ये सात राशियां, धन हानि की आशंका


सिंहः पूर्व नियोजित कार्य की रूपरेखा से व्यासायिक उन्नति होगी। संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आप की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।


कन्याः संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी संत के द्वारा कराया जाएगा। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।


तुलाः विलासिता के सामानों पर खर्च होगा। अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखें, लाभ होगा। यात्रा के योग टालें। किसी के दबाव में आ कर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने का निर्णय लेंगे, जो लाभकारी होंगे।


वृश्चिकः प्रियजनों से भेट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रितफलदाई है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

ये भी पढ़ेंः krishna pingala sankashti chaturthi Katha: बहन के लिए गणपति ने लौटाए भाई के प्राण, सुननी चाहिए यह करामाती कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा


धनुः आपके चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।


मकरः नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेनदेन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें कभी-कभी दूसरों को भी मौका देना चाहिए। परिवार में कलह संभव है।


कुंभः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार रूका धन न मिलने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।


मीनः आय में वृद्धि कैसे हो, अभी यही ध्यान में रखकर अपना कार्य करें। बुधवार के दिन मीन राशि वालों को अपने करियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः घटनाएं बताती हैं शनि अशुभ हैं या शुभ, इन उपायों से आपको शनि देंगे शुभ फल


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग