18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 20 March: इन लोगों का आज हो सकता है विवाद, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल (Horoscope Today 20 March) में आप जान सकते हैं कैसे बीतेगा आपका दिन, जिसे हम पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बीतचीत के आधार पर। इस दैनिक राशिफल से आप जान सकते हैं कि सोमवार के दिन आपको कहां से खुशखबरी मिलेगी तो किसी अपने व्यवहार को संयमित रखने की जरूरत है। पढ़ें सोमवार राशिफल (monday rashifal)

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 19, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

दैनिक राशिफल

मेष: Horoscope Today 20 March के अनुसार सोमवार को मेष राशि के जातकों का मन आपसी विवाद से उदास रह सकता है। इसलिए कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहने की जरूरत है। परिवारजनों की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व भी बढ़ेगा, आर्थिक लाभ सम्भव है।


वृषभ: Horoscope Today के अनुसार 20 मार्च को व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कर्ज चुकाने के योग बन रहे हैं। प. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें अन्यथा विवाद सम्भव है। रोजगार में पदोन्नति होगी।


मिथुन : मिथुन राशिफल के अनुसार किसी भी कार्य में दुस्साहस न करें। कानूनी काम पक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी। आज के दिन प्रेम प्रसंग की स्थिति आपको परेशान कर सकती है।


कर्क : कर्क राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक को आज के दिन सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार में सोहार्द्र का वातावरण रहेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें।

सिंह : सिंह राशिफल के अनुसार कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें वर्ना परेशानी हो सकती है। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें। व्यसनों से दूर रहें, इसी में भलाई है।

कन्याः कन्या राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक को सोमवार को निजी संबंधों में फैसला लेना पड़ेगा, अब टालमटोल नहीं कर सकते। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


ये भी पढ़ेंः नवरात्रि के बाद बनेगा ऐसा योग, तीन राशियों के लिए छह महीने रहेंगे भारी

तुलाः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार तुला राशि के जातक सोमवार को बिना सोचे काम न करें। आज रिश्तेदारों से विवाद सम्भव है। व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा।


वृश्चिक : पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। सोमवार के दिन कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा।


धनु : दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें, आज विशेष लाभ होने की संभावना है। धनु राशि के जातकों को सोमवार को समझदारी से विचार कर कार्य करने की जरूरत है । आज आपको परिजनों से अनुकूल समाचार मिल सकते हैं। संतान की उन्नति होगी।


मकर: मकर राशिफल के अनुसार परिवार के रीति रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। व्यापारिक समस्याओं का समाधान संभव है। लंबे समय से रूका धन मिलेगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा।


कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। विदेश जाने का मन बनेगा, जो बहुत जल्द पूरा होगा।


मीन: मीन राशिफल के अनुसार व्यापार में आर्थिक मामलो पर ध्यान देने की जरूरत है। क़ानूनी विवाद होने की संभावना है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख सम्भव है।


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग