11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Zodiac Wise Sunday Rashifal 10 September: इन राशियों को आज झेलना होगा सूर्य देव का गुस्सा, जानें किसे मिलेगी सजा, क्या होगी हानि

Horoscope today sunday आज साल 2023 के सितंबर महीने की दसवीं तारीख है और आज दिन रविवार है। हिंदू कैलेंडर में यह भाद्रपद महीना है। भगवान सूर्य आत्मा और पिता के भाव के कारक हैं और इनकी पूजा का साप्ताहिक दिन रविवार है। इनकी कृपा से धन वैभव की प्राप्ति होती है, साथ ही पिता से संबंध अच्छे रहते हैं। आज ग्रहों के राजा 12 राशियों में से किस राशि पर अपनी कृपा करने जा रहे हैं यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (aaj ka rashifal)। इस दैनिक राशिफल (daily rashifal) को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 09, 2023

ravivar_rashifal_10_september.jpg

रविवार राशिफल 10 सितंबर 2023

मेष राशि
कार्य की अधिकता समय की कमी रहेगी, बिना विचार किए कोई भी काम करने से बचें। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा, धार्मिक यात्रा हो सकती है। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।


वृषभ राशि
आलसी रवैये के कारण कार्य लंबित रहेंगे, परिजनों से उचित प्रेम मिलेगा। पिता से संबंध कमजोर होंगे, व्यापार में अनुबंध निरस्त होंगे, वाहन पर खर्च होगा। सांस संबंधित पीड़ा संभव है।

मिथुन राशि
दोस्तों के साथ समय बीतेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। आप के दायित्वों को आप अच्छे से नहीं निभा रहें हैं। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।

कर्क राशि
व्यापार में अधिकारी वर्ग से आप के संबंध मजबूत होंगे, यात्रा होगी जो शुभ रहेगी। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न करें, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जरूरतों के सामान पर खर्च होगा।


सिंह राशि
अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। आर्थिक निवेश के पूर्व किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लें, घर की मरम्मत पर धन लगेगा। मानसिक तनाव रहेगा।

कन्या राशि
व्यापार विस्तार के योग हैं, भवन भूमि से संबंधित समस्या का समाधान होगा। साझेदारी से बचें, किसी की बातों में आ कर गलत निर्णय लेने से बचें।

ये भी पढ़ेंः फेसबुक और एप्पल के प्रमुखों को भारत के इस आश्रम में क्या मिला, जिसने बदल दी इनकी जिंदगी


तुला राशि
बोलने से पहले विचार करें, आपकी बातों से परिजन नाखुश होंगे। घर परिवार में आपसी तालमेल की कमी रहेगी, जमीन जायदाद से संबंधित विवादों से दूर रहें। सही समय का इंतजार करें।


वृश्चिक राशि
आर्थिक मदद मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। बिना बात के क्रोध न करें, प्रेम प्रसंग के कारण आपसी संबंधों को न खराब करें। संतान के विवाह में विलंब होगा, गले से संबंधित पीड़ा रहेगी।

धनु राशि
व्यापार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे, परिजनों द्वारा अपमानित किया जा सकता है। नौकरी में सहकर्मियों से अनबन संभव है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। कर्ज से मुक्ति संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव रहेगा, हृदय से संबंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी, मित्रों की मदद से कार्य होंगे।

कुंभ राशि
आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे, जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, वही आप की निंदा करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान का सहयोग मिलेगा।


मीन राशि
दिन शुभ है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों द्वारा खुशखबरी मिलेगी, व्यापार में नए लोगों से मुलाकात ऊर्जा प्रदान करेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ फल देने वाला है।