
मासिक राशिफल जनवरी 2024
तुला मासिक पारिवारिक जीवन जनवरी 2024
तुला मासिक राशिफल जनवरी 2024 के अनुसार इस महीने परिवार के सदस्यों में सामंजस्य रहेगा, और किसी बात को लेकर गहन चर्चा भी होगी। इसमें आपके विचार को लोग ध्यान से सुनेंगे। इस समय समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे, मित्रों में से किसी का रिश्ता पक्का हो सकता है। उनकी शादी का निमंत्रण आपको मिलेगा। भाई या बहन में से किसी एक की नौकरी की बात शुरू हो सकती है। घर में शांति रहेगी।
जनवरी व्यापार और नौकरी तुला
तुला राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए जनवरी 2024 बेहद शुभ है। इस समय आपके मन में नये-नये व्यापार करने या पहले वाले व्यापार को बढ़ाने के विचार आएंगे और आप इसको लेकर उत्साहित भी रहेंगे। बाजार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो वहां से काम का बोझ कम हो जाएगा। इस कारण आप अपना ज्यादातर समय परिवार को या निजी काम को दे पाएंगे। सरकारी अधिकारी इस माह अपने काम पर कम ध्यान दे पाएंगे और किसी अन्य मामले में उलझे रहेंगे।
तुला राशि शिक्षा और करियर जनवरी
नये साल 2024 के पहले महीने मे तुला राशि के जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनका मार्गदर्शन कोई ऐसा व्यक्ति करेगा जो आगे काम आएगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह दो से तीन इंटरव्यू देने के अवसर मिलेंगे, हालांकि इसमें सफलता शायद ही मिले। लेकिन इससे निराश न हों, बल्कि उससे सीखने का प्रयास करें तो बेहतर परिणाम मिलेगा। स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें कुछ उल्टा भी हो सकता है। इसलिए पहले से ही सावधान रहें और गलत संगति के मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
जनवरी राशिफल प्रेम जीवन तुला
नये साल 2024 का पहला महीना तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला है। यदि आप कुछ समय से किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो इस माह घरवालों को रिश्ते का पता लग जाएगा। हालांकि घर के किसी सदस्य का सहयोग भी मिलेगा लेकिन वह इतना प्रभावी नहीं होगा। यदि आप सिंगल हैं और किसी जीवनसाथी की खोज में हैं तो इस महीने किसी के साथ बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी। तुला राशि के लोगों के लिए नये साल के पहले महीने में दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपको उन्हें और अच्छे से जानने का अवसर मिलेगा। यदि कुछ दिनों से कोई बात मन में है और आप उनसे कह नहीं पा रहे हैं तो इस माह उनसे यह बात कह दें। दोनों के बीच आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी।
जनवरी 2024 स्वास्थ्य जीवन
नये साल 2024 के पहले महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन जनवरी के मध्य में पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इस समय अपच, कब्ज, गैस बनना, दस्त इत्यादि की समस्या दिक्कत देगी। इसके अलावा घुटनों का दर्द भी परेशान करेगा। मानसिक रूप से किसी बात की चिंता मन में रहेगी। किसी अपने के साथ मन की बात को साझा करेंगे तो बेहतर रहेगा।
लकी नंबर और लकी कलर
तुला राशि वालों के लिए जनवरी 2024 में लकी नंबर 5 और लकी कलर पीला रहेगा। इन दोनों को प्राथमिकता देने पर तुला राशि वालों को लाभ होगा।
Published on:
31 Dec 2023 05:59 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
