
मकर मासिक राशिफल जनवरी 2024
व्यापार और करियर
मासिक मकर राशिफल जनवरी 2024 के अनुसार नये साल के पहले महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। नये व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व रहेगा।
दांपत्य और पारिवारिक जीवन
मासिक राशिफल के अनुसार जनवरी 2024 में आपका वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। भोग-विलास का भरपूर आनंद उठाएंगे। गूढ़ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। महीने का दूसरा और अंतिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। हालांकि शुक्र और मंगल की युति के कारण विवाहेतर संबंध परेशानी खड़ी कर सकते हैं। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में चीटिंग और कपटपूर्ण व्यवहार से बचें।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य
जनवरी राशिफल मकर 2024 के अनुसार इस महीने पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। इस महीने आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिए। संपत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना घर बदलने का विचार बना सकते हैं। महीने की शुरुआत में तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। योग और प्राणायाम के लिए समय अवश्य निकालें।
क्या है शुभ अंक और किससे रहें सावधान
मकर राशि वालों के लिए जनवरी 2024 में शुभ अंक 5,6,8,9,12,13, 16,17,25,26 हैं और प्रतिकूल अंक 1,3,10,11,14, 18,19,27,28 हैं।
Updated on:
01 Jan 2024 07:40 pm
Published on:
01 Jan 2024 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
