
आज का राशिफल 2 अगस्त 2023
मेष राशि: आज का राशिफल संकेत कर रहा है कि मेष राशि वाले दो अगस्त को अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि : कल का राशिफल 2 अगस्त के आधार पर पं. चंदन की सलाह है कि वृषभ राशि वाले बुधवार को व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुशखबरी मिलने का दिन हैं।
मिथुन राशि : आज का राशिफल में पं. चंदन का कहना है कि दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
कर्क राशि : कल का राशिफल के अनुसार बुधवार को कर्क राशि वाले अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
सिंह राशिः आज का राशिफल के अनुसार दो अगस्त बुधवार को सिंह राशि वालों का पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कन्या राशि: कल का राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों को दो अगस्त को निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
तुला राशि: आज का राशिफल का संकेत है कि तुला राशि वाले बुधवार को तुला राशि वाले घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में आध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
धनु राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साजसज्जा पर भारी खर्च होने की आशंका है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
मकर राशि : दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि : आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
मीन राशि : क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ शंका न करें।
Updated on:
01 Aug 2023 05:08 pm
Published on:
01 Aug 2023 05:07 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
