कब है विजयादशमी 2023
नवरात्रि के बाद पड़ने वाली दशमी को भारत में विजयादशमी यानी असत्य पर सत्य की जीत के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और इसके बाद दीपावली के दिन अयोध्या लौटे थे। इस साल विजयादशमी उत्सव 24 अक्टूबर मंगलवार को मनेगी। इसी दिन नवरात्रि का पारण भी होगा। दशहरा के दिन ही भारत में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाने की परंपरा निभाई जाती है। इसी के साथ घरों में खुशियां मनाई जाती है, कई जगह झांकियां सजाई जाती हैं। सभी अंचल में अलग-अलग तरीके पकवान बनाए जाते हैं।