scriptbaglamukhi mata mantra and Bagalamukhi Ashtottara Shatnam Stotra goddess baglamukhi maa baglamukhi temple | शत्रुओं से रक्षा करती हैं मां बगलामुखी, इस स्त्रोत को पढ़ने से होती हैं प्रसन्न | Patrika News

शत्रुओं से रक्षा करती हैं मां बगलामुखी, इस स्त्रोत को पढ़ने से होती हैं प्रसन्न

locationभोपालPublished: Jul 29, 2023 09:25:12 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार दक्ष के यज्ञ में जाने से पहले माता सती ने आदिदेव भगवान शिव से अनुमति लेने और उनको प्रभावित करने के लिए स्वयं से दस महाविद्या को प्रकट किया था। इसमें आठवीं महाविद्या माता बगलामुखी हैं। माता बगलामुखी शत्रुओं का नाश करने वाली, उनसे भक्तों की रक्षा करने वाली और वाकशुद्धि करने वाली देवी हैं। इसके लिए जो भक्त नियमित बगलामुखी अष्टोत्तर शतनाम स्त्रोत का पाठ करता है माता उसकी मनोकामना जरूर पूरा करती हैं तो आइये जानते हैं यह प्रभावशाली बगलामुखी अष्टोत्तर शतनाम स्त्रोत क्या है..

baglamukhi_mantra.jpg
बगलामुखी माता सम्मोहन मंत्र और स्त्रोत
बगलामुखी सम्मोहन मंत्र क्या हैः धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माता दुर्गा ने समय-समय पर अपने गुणों का परिचय देने के लिए अवतार लिए हैं, माता बगलामुखी भी उन्हीं में से एक हैं। इनके शिव बग्लेश्वर हैं जो रुद्रावतार हैं। यह बड़ी से बड़ी विपत्ति दूर करने वाली हैं। इनका मंदिर मध्य प्रदेश के दतिया में पीताम्बरा शक्ति पीठ है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बगलामुखी सम्मोहन मंत्र ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलयं बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.