
Rashifal 31 July 2025
Kal Ka Rashifal 31 July 2025 : जुलाई का आखिरी दिन कई राशियों के लिए धन-लाभ और सौभाग्य लेकर आ रहा है वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कल के दिन कर्क राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर योजनाएं लाभप्रद रहेंगी, जबकि वृषभ राशि के जातकों को किसी के बहकावे में आकर अपने संबंध तोड़ने से बचना चाहिए। मिथुन राशि वालों के लिए नए भवन में जाने के योग बन रहे हैं। वहीं, सिंह राशि के लोगों को पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि वालों का प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रह सकता है, जबकि तुला राशि की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। धनु राशि वालों को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से लाभ मिल सकता है। मकर राशि वालों के यात्रा के योग बन रहे हैं, जबकि मीन राशि वालों को जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है।
आइए, पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं कि इन सभी शुभ योगों और चेतावनियों के साथ, मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
जो लोग दूसरों के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।
जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आपसे मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके, न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।
सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।
ज्योतिष: चंदन श्याम नारायण व्यास
Published on:
30 Jul 2025 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
