Kal Ka Rashifal 7 July 2025: सोमवार को मेष से मीन राशि के लोगों की आमदनी कैसी रहेगी, आर्थिक पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा। ऐसे सभी सवालों के जवाब के लिए पढ़ें कल का राशिफल 7 जुलाई 2025 (Somvar Aaj Ka Rashifal)
कार्यों में रूकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपको कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराना चाहिए। इससे लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।
पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
अपने सहकर्मियों से बातो में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
7 जुलाई के दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।
आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रूका हुआ है, उस प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे, पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
Published on:
06 Jul 2025 06:02 pm