9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kark rashifal november: व्यापार में उथल-पुथल मचाएगा नवंबर, पहले से रहिए तैयार

Kark rashifal november2023 आपकी राशि कर्क है तो आपके मन में खयाल आ रहा होगा कि नवंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापार या नौकरी में उन्नति होगी या नहीं और किस तरह की चुनौतियां आएंगी। इन बातों का यदि पहले ही जानकारी मिल जाए तो कुछ उपाय कर व्यक्ति लाभ बढ़ा सकता है और नुकसान को कम से कम कर सकता है तो आइये जानते हैं नवंबर का महीना कर्क राशिवालों के लिए कैसा रहेगा..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 25, 2023

kark_rashi.jpg

कर्क राशिफल नवंबर 2023

पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन के लिहाज से नवंबर कर्क राशि वालों के लिए सुकून भरा रहने वाला है। आपकी राशि कर्क है तो इस महीने आपके घर में सुख-शांति रहेगी और सभी लोगों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा। महीने के बीच में आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा और घर के सदस्य भी आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। वहीं माह के आखिर में घर के किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे और माता-पिता का आशीर्वाद आप पर रहेगा। कुल मिलाकर यह महीना परिवार के लिए अच्छा रहेगा।

व्यापार और नौकरी
आपकी राशि कर्क है और व्यापार करते हैं तो नवंबर आपके पेशे में उथल-पुथल मचा देगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य लटक सकते हैं, जिससे आप निराशा हो सकते हैं। नवंबर में किसी बड़े निर्णय को लेने से बचें और कोई नया समझौता हानि का कारण बन सकता है। वहीं कर्क राशि के वे लोग जो नौकरी करते हैं, उनका इस महीने काम में मन नहीं लगेगा। वे नए काम की तलाश में रहेंगे। उनके मन में बेचैनी भी रहेगी और वे किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे। जबकि जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें खुद को किसी प्रकार के विवाद से दूर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः weekly horoscope till 29 october: आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी या गड़बड़, संकेत जानकर मेष से मीन तक के लोग रहें तैयार

शिक्षा और करियर
आपकी राशि कर्क है तो शिक्षा क्षेत्र में आपको नवंबर में कई नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन आपके अध्यापक किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं। इस बीच सहपाठियों का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन मन पढ़ाई में कम लगेगा। कला के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इस माह अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे। वहीं, अभी कॉलेज लाइफ में एंट्री की है तो सहपाठियों से चुनौती मिल सकती है और किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो अपने लिए नए विकल्प की तलाश में जुटे रहेंगे।

प्रेम जीवन
कर्क राशि वाले किसी से प्रेम कर रहे हैं तो इस माह उनका मन बहक सकता है और मन किसी और पर आ सकता है जिससे आपके प्रेम जीवन में खटास उत्पन्न होगी। दोनों के बीच आपसी मतभेद उभरकर सामने आएंगे। यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी पर खर्च करेंगे, इससे आप तनाव में आ सकते हैं। अविवाहित पुरुषों को इस माह शादी के कुछ प्रस्ताव तो आएंगे लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल भी जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः November Rashifal Mithun: आपकी राशि मिथुन है तो नवंबर में मिलेगी तरक्की, खुशखबरी के कई संकेत

स्वास्थ्य राशिफल
नवंबर मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने की शुरुआत आपके लिए अच्छी होगी लेकिन बाद में आपका ज्यादातर समय यह सोचने में बीतेगा कि चीजें कैसे की जाए। इस कारण तनाव हो सकता है। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें वर्ना बीमारी और अधिक बढ़ जाएगी। किसी प्रकार के तनाव को अपने पर हावी न होने दें।


लकी नंबर और लकी रंग
आपकी राशि कर्क है तो नवंबर के लिए आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग आसमानी है। इस महीने आप अंक सात और रंग आसमानी को तवज्जो दें। इससे कर्क राशि के लोगों को फायदा होने की संभावना है।