8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangalwar Rashifal 5 December: आपकी राशि वृश्चिक और धनु है तो होगा बड़ा लाभ, मंगलवार राशिफल में जानें किस्मत के संकेत

Mangalwar Rashifal 5 दिसंबर 2023 मंगलवार राशिफल में कई राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए यह दिन सबसे मंगलमय है तो आज का राशिफल में मेष से मीन राशियों तक के लोग किस्मत क्या दे रही है संकेत।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 04, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल मंगलवार 5 दिसंबर 2023

मेष राशि
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं पर आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि
मंगलवार को भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार मशीनरी खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समस्या का समाधान हो जाएगा।

मिथुन राशि
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 4 to 10 December: दिसंबर के इन सात दिनों में जानें किन राशि वालों को मिल रहा आशीर्वाद, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि
केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 दिसंबर

धनु राशि
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशो से लाभ होगा।

कुंभ राशि
अपने कार्यशेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।

मीन राशि
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।