18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 दिन तक इन तीन राशियों के लोग जो काम शुरू करेंगे उसी में मिलेगी सफलता, जानें क्यों

ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह ने 16 नवंबर 2023 को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है और 28 दिसंबर को यहां से धनु राशि में जाएंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां प्रमुख रूप से प्रभावित होंगी। इनको अगले 26 दिन में अचानक धन लाभ हो सकता है और करियर में चार चांद लग सकते हैं। जानिए ये लकी राशियां कौन सी हैं...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 02, 2023

mars.jpg

मंगल गोचर प्रभाव

वृष राशिफल
आपकी राशि वृष है तो मंगल राशि परिवर्तन से अगले 26 दिन में आपको बड़ा लाभ होने वाला है। ऐसे लोग जो प्रेम संबंध में हैं, उनके विवाह हो सकते हैं। जो लोग किसी प्रकार के तनाव में हैं, उन्हें राहत मिलेगी। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आप इन दिनों पार्टनरशिप में काम कर सकते , इसमें आपको लाभ भी होगा। इस शुभ समय आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इस समय आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।


वृश्चिक राशिफल
आपकी राशि वृश्चिक है तो मंगल का राशि परिवर्तन के कारण अगले 26 दिन आपके लिए खास रहेंगे। इसके कारण से आप नया वाहन या फिर कोई नया फ्लैट खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर मिला कोई बड़ा टास्क पूरा करने में सफल होंगे। इसके चलते ऑफिस में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


कर्क राशिफल
आपकी राशि कर्क है तो पिछले दिनों हुए मंगल गोचर से आने वाले 26 जिन आपके लिए बेहद शुभफलदायक हैं। खास तौर से यह समय प्रेमी जोड़ों के लिए लाभदायक है। आपका प्रेम संबंध विवाह के मुकाम तक पहुंच सकता है। दिवाली के बाद इन लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।