
Monthly Horoscope Gemini
अगस्त राशिफल 2023 के अनुसार इस महीने मिथुन राशि के लोगों को अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि इस अगस्त में परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है। यदि परिवार का कोई सदस्य घर से दूर रहता है तो वह घर लौट सकता है। माह के अंत में परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। हालांकि किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है।
इधर, मिथुन राशि के व्यापारियों को व्यापार में घाटा हो सकता है। वहीं आपका काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। इस महीने फंसा पैसा वापस आने की उम्मीद नहीं है। समझौते से पहले जांच परख जरूर करें। सरकारी अधिकारियों के लिए अगस्त महीना आपाधापी भरा हो सकता है। अगस्त राशिफल के अनुसार काम के बोझ के कारण तनाव भी होगा।
इनको मिल सकती है सफलता
इस राशि के विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। काम करने का अवसर भी मिल सकता है।
दिल के मामले में न करें जल्दबाजी
वहीं प्रेम जीवन के प्रति नीरसता का भाव रहेगा, साथी के प्रति रुचि कम रहेगी। लेकिन पार्टनर फिर भी आपका साथ देगा। यदि आप साथी से दूर हैं तो उन्हें आपकी चिंता रहेगी। जिनका विवाह नहीं हुआ हैं वे इस माह किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। लेकिन दिल की बात कहने में जल्दबाजी न करें। पहले से कोई समस्या है तो अगस्त में राहत मिलेगी। बीपी और शुगर के रोगी बाहर के भोजन, स्नैक्स से बचें और घर पर पौष्टिक आहार का सेवन करें।
इस महीने यह है आपका लकी नंबर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगस्त महीने में मिथुन राशि वालों का लकी नंबर 9 रहेगा, अगर ये जातक इस नंबर को महत्व देंगे तो कई मामलों में इनको लाभ मिलता नजर आएगा। वहीं अगस्त में मिथुन राशि वालों का शुभ रंग स्लेटी होगा। यह रंग आपके जीवन में शुभता लाएगा।
इन बातों का रखें खयालः मिथुन राशि के जातकों को सितारों को अपने अनुकूल करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.. आइये जानते हैं।
1. मिथुन राशि वालों को अगस्त में खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए। इसमें दस मिनट ऊँ का जाप कर सकें तो बेहतर। इसके अलावा 10 मिनट कपालभाति और 10 मिनट अनुलोम-विलोम लाभदायक हैं। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
2. हर मंगलवार सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें या हनुमान मंदिर जाएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आने वाला संकट दूर ही रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
3. घर के बाहर गाय और कुत्तों को भोजन कराएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। पशु पक्षियों को भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता हैं और ग्रह दोष दूर होते हैं।
4. समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें और भूखे को भोजन अवश्य कराएं।
Updated on:
30 Jul 2023 01:34 pm
Published on:
30 Jul 2023 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
