8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Horoscope November: सिंह राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति, छात्रों के हाथ से निकल सकते हैं सुनहरे अवसर

Sinh rashifal november2023 आपकी राशि सिंह है तो आपके मन में खयाल आ रहा होगा कि नवंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापार या नौकरी में उन्नति होगी या नहीं और किस तरह की चुनौतियां आएंगी। इन बातों का यदि पहले ही जानकारी मिल जाए तो कुछ उपाय कर व्यक्ति लाभ बढ़ा सकता है और नुकसान को कम से कम कर सकता है तो आइये जानते हैं सिंह राशिवालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना ..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 25, 2023

leo_1.jpg

मासिक सिंह राशिफल नवंबर 2023

पारिवारिक जीवन
आपकी राशि सिंह है तो नवंबर में आपको परिवारवालों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सेहत के लिहाज से शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहें। माह के आखिर में परिवार में धार्मिक आयोजन की संभावना है जिससे सभी का मन उस ओर लगा रहेगा और घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा।


व्यापार और नौकरी
सिंह राशि वालों को नवंबर में अपने व्यापार को विस्तार देने के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिसके लिए खर्चें भी करने होंगे। त्यौहारों के कारण आपकी बिक्री भी बढ़ेगी और कई नए समझौते भी होंगे। हालांकि नवंबर राशिफल का संकेत है कि शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए किसी से भी बैर भाव न रखें और चारों ओर विशेष ध्यान दें। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें लोक-लुभावने अवसर मिल सकते हैं, हालांकि इनका भविष्य में नुकसान हो सकता है। यदि आप निजी क्षेत्र में काम करते हैं तो नवंबर में पदोन्नति की संभावना है।

शिक्षा और करियर
आपकी राशि सिंह है तो 31 अक्टूबर के बाद आपका मन पढ़ाई में कम और घर के कामों में ज्यादा लगेगा। आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने में लगे रहेंगे। कुछ ऐसे कार्य करेंगे जो भविष्य में लाभ पहुंचा सकते हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे जिससे उनके माता-पिता भी प्रसन्न होंगे। वहीं आप लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नवंबर में कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आपका ध्यान उस ओर कम होने के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Kark rashifal november: व्यापार में उथल-पुथल मचाएगा नवंबर, पहले से रहिए तैयार

प्रेम जीवन राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से नवंबर आपके लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उन्हें कम समय दे पाएंगे जिससे उनके मन में निराशा का भाव जगेगा। काम में व्यस्त होने के कारण आप अपने साथी के प्रति उदास हो सकते हैं। लेकिन आपका पार्टनर आपको भलीभांति समझेगा और हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। यदि आप अविवाहित हैं तो नवंबर में कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।

स्वास्थ्य राशिफल
आपकी राशि सिंह है तो नवंबर में आपकी सेहत आपका इम्तिहान ले सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में उच्च रक्तचाप या स्ट्रोक होने की आशंका है। इसलिए इस दौरान मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। संयम और धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी।

सिंह राशि का लकी नंबर और लकी रंग
नवंबर में सिंह राशि के लोगों का लकी नंबर 6 और लकी कलर महरून रहेगा। इसलिए इस महीने महरून रंग और नंबर 6 को प्राथमिकता दें तो लाभ होगा।