
अक्टूबर मकर राशिफल 2023
मासिक मकर राशिफल पारिवारिक जीवन
अक्टूबर राशिफल के अनुसार मकर राशि वालों का मधुर व्यवहार इस महीने परिवार के लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। सभी लोग बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने से माता-पिता को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन मन में उनकी सेवा करने का भाव बना रहेगा। भाई-बहन का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे मन आनंदित रहेगा।
अक्टूबर राशिफल मकर व्यापार और नौकरी
अक्टूबर राशिफल मकर के अनुसार आर्थिक दृष्टि से यह महीना मंगलकारी है, इस महीने आपके रूके कार्य बनेंगे। यदि पैसे अटके हैं तो वे इस माह वापस मिलेंगे, जिससे घर में समृद्धि आएगी। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपके शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को अपने मित्रों का साथ मिलेगा, हीं से अच्छा ऑफर भी आ सकता हैं। किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने माता-पिता या बड़ों से अवश्य विचार-विमर्श करें। सरकारी अधिकारियों के लिए यात्रा योग हैं।
मासिक मकर राशिफल शिक्षा और करियर
मासिक मकर राशिफल शिक्षा और करियर के अनुसार अक्टूबर में मकर राशि वालों का मन पढ़ाई में कम और अन्य क्षेत्रों में ज्यादा लगेगा। लेकिन मन में किसी चीज की शंका भी रहेगी, आप अपना ध्यान रचनात्मक कार्यों में ज्यादा लगाएंगे और इसमें आपको आनंद भी आएगा। परिवारवाले भी आपका साथ देंगे। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो नया मार्गदर्शक मिलेगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अपने लिए किसी ऐसे साथी की तलाश होगी जो उनका साथ दे, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।
मकर राशिफल प्रेम जीवन अक्टूबर
मासिक मकर राशिफल अक्टूबर प्रेम जीवन के अनुसार यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो इस माह आपके खर्चें बढ़ जाएंगे और पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन किसी बात की शंका मन में रहेगी। इससे निकलने के लिए खुलकर बात करें यह अच्छा रहेगा। यदि आपके विवाह को दस वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका हैं तो आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अभी अपने सच्चे जीवनसाथी के लिए स्वयं में सुधार लाना होगा।
अक्टूबर मकर राशिफल स्वास्थ्य जीवन
अक्टूबर की शुरुआत में मकर राशि वालों को सर्दी-जुकाम से संबंधित समस्या हो सकती है। मासिक राशिफल अक्टूबर के अनुसार जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है, वे अपना ध्यान रखें। हालांकि इस महीने आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। सभी के साथ बोलते समय अपना व्यवहार मृदु रखें और मीठी वाणी बोलें।
मकर राशि का लकी नंबर और लकी कलर
अक्टूबर माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 6 और शुभ रंग रहेगा। इसलिए इस महीने पीले रंग और अंक छह को प्राथमिकता दें। इससे लाभ होगा।
Updated on:
30 Sept 2023 01:10 pm
Published on:
30 Sept 2023 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
