scriptAaj ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सावधान रहें इन 4 राशि के लोग | Rashifal 14 February 2020: daily horoscope prediction Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सावधान रहें इन 4 राशि के लोग

locationभोपालPublished: Feb 13, 2020 06:02:29 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सावधान रहें इन 4 राशि के लोग

Aaj ka Rashifal: स्वयं पर काबू रखें, व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: अनचाहे काम करने होंगे। दांपत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: रुके निर्माण कार्यों में गति आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आपकी मेहनत और सूझ-बुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो