23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Horoscope- इन 6 राशि वालों का चमकेगा किस्मत का तारा, मनोकामना पूर्ति के लिए शिव जी आरधना करें

Aaj ka Rashifal : मंगलवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Apr 18, 2022

horoscope of 19 April 2022 / Aaj ka rashifal tuesday,19 April 2022

horoscope of 19 April 2022 / Aaj ka rashifal tuesday,19 April 2022

Today's Horoscope : हर व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है?

आज का 19 अप्रैल 2022 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह जल्द ही पूरा होगा।किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होने की संभावना है।

आज का 19 अप्रैल 2022 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
किसी बात को ले कर मन विचलित रह सकता है। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य की योजना बनाए, इसके बाद ही इसे लागू करें। सफलता मिलेगी।

आज का 19 अप्रैल 2022 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज परिजनों की मदद से रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का खरीद कर सकते है। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। संतान का व्यवहार आपको दुखी करेगा।

आज का 19 अप्रैल 2022 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च की संभावना के बीच निजी संबंधो में नजदीकियां आएंगी। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं, बेहतर होगा समझ से काम लें।

आज का 19 अप्रैल 2022 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर हो रहे हैं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा व्यापार में निवेश से बचें। आप का अपना आपको धोखा दे सकता है। शिव जी आरधना से मनोकामना पूर्ण होगी।

आज का 19 अप्रैल 2022 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। घर की साज-सज्जा में धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

Read More - देवगुरु बृहस्पति व दैत्यगुरु शुक्र की होने जा रही है युति, जानें इसका 12 राशियों पर प्रभाव

आज का 19 अप्रैल 2022 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोगों को जीत मिलेगी। मकान बदलने के योग के बीच भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

आज का 19 अप्रैल 2022 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अधिकारियों को कार्यस्थल पर प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अब तक जो लोग आप की निंदा करते थे, आज वही आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। उचित होगा कि आप फ़ालतू में ज्यादा निरर्थक न सोचें।

आज का 19 अप्रैल 2022 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव के बीच नौकरी में तबादले के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

Read More -शनि की नई ढ़ैय्या इन पर तो साढ़े साती आ रही है इन पर, भूलकर भी न करें ये काम

आज का 19 अप्रैल 2022 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा परंतु मेहनत अधिक लगेगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

आज का 19 अप्रैल 2022 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अध्ययन में बेहतरीन सफलता के योग हैं। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। भाइयो के साथ विवाद की स्थिति बन सकती हैं। उचित होगा कि शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आज का 19 अप्रैल 2022 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
राजनीति से जुड़े जातको के लिए आज का दिन उपयुक्त है। विरोधी परास्त होने के साथ ही उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग के बीच संतान सुख की संभावना भी है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। भगवान शिव उपासना में समय बीतेगा।

Must Read-

1- हथेली की ये रेखाएं बनातीं हैं आपके हाथों में धन लक्ष्मी योग

2- जिन लड़कों के नाम इन अक्षरों से शुरु होते हैं, वे हमेशा अपने साथी को खुश रखते हैं

3- भाग्य और भौतिक सुख में वृद्धि के लिए ऐसे करें शुक्र को घर बैठे ही मजबूत

4- Weekly Rashifal (18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2022) : मेष से मीन तक

5- Zodiac Astrology- भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं ये लड़के