
friday horoscope
मेष : आज का राशिफल मेष 17 फरवरी के अनुसार शुक्रवार को कार्य स्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं। शुक्रवार को सामाजिक कार्यों मे आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ: आज का राशिफल वृषभ के अनुसार पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि वृष राशि के जातक बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। व्यास की सलाह है कि पहले खुद समझें करना क्या है, फिर आगे बढ़ें। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है।पेट सम्बंधित।रोग से पीड़ित रहेंगे।
मिथुन: आज का राशिफल मिथुन के अनुसार 17 फरवरी शुक्रवार को किसी पर भी पैसो से सम्बंधित विश्वास न करें वर्ना धोखा खा सकते हैं। सितारों की स्थिति आज के दिन आपके धोखा खाने के योग बना रही है। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।
कर्क : 17 फरवरी कर्क राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक को शुक्रवार को अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहिए। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उमीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।
सिंह: सिंह राशिफल शुक्रवार इंगित कर रहा है कि आज के दिन नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
कन्या: इस राशि के जातक को दिन का महत्व समझने की जरूरत है और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। आज के दिन खर्च की अधिकता रहेगी। शुक्रवार के दिन अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना कर सकते हैं।
Updated on:
16 Feb 2023 12:00 pm
Published on:
16 Feb 2023 11:59 am

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
