21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल : इनके लिए नौकरी में पदोन्नति का योग, जानिए किनके होंगे सितारे बुलंद

28 February आपके लिए कैसा रहने वाला है, इस उधेड़बुन में हैं तो इस सवाल का जवाब है आज का राशिफल में (Rashifal Today), जिसे बता रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal hindi)में हम विभिन्न राशियों के करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर भविष्यवाणी को पेश कर रहे है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 27, 2023

tuesday_horoscope.jpg

tuesday horoscope

तुला : तुला राशि के जातकों को 28 फरवरी को आलस्य से बचकर रहने की जरूरत है। तुला राशिफल के अनुसार ऐसा न करने पर बने काम बिगड़ सकते हैं। उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मंगलवार को आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशिफल के अनुसार मंगलवार को दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

धनु: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। पं. व्यास के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है।इसलिए सतर्क रहें।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal: इनके रूके काम होंगे पूरे, ऐसा है आपके लिए आज का दिन

मकर : मंगलवार राशिफल के अनुसार आज के दिन कुछ लोग आप के किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज आपके कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपको अपने खर्चों में कमी करने की जरूरत है। मंगलवार को आपके कानूनी विवाद निपट सकते हैं।


कुम्भ : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मंगलवार 28 फरवरी को आप की दिनचर्या बदलाव हो सकता है। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।


मीन : इस राशि के जातक के लिए मंगलवार का समय व्यापार-व्यवसाय के अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मंगलवार को परोपकार में आपकी रूचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।