19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 5 January: पूंजी निवेश से पहले दो बार सोच लें इस राशि के जातक वर्ना हो जाएंगे परेशान

सुबह उठते ही ज्यादातर लोग सोचते हैं कि मालूम नहीं आज का दिन कैसा होगा। आपके इस सवाल का जवाब मिल सकता है Aaj Ka Rashifal 5 January में, उज्जैने के ज्योतिषी पं. श्याम नारायण व्यास ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर बता रहे हैं कैसा हो सकता है आपका दिन, इसके लिए पढ़ें Horoscope Today 5 January यानी आज का राशिफल।

2 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Jan 04, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 January: उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि आज का दिन जातकों के लिए मिलाजुला है, Today Horoscope 5 January किसी क्षेत्र से राहत का इशारा कर रहा है तो किसी क्षेत्र से मुश्किल का संकेत कर रहा है, जानिए कैसा रह सकता है आपका दिन।


मेष: उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि पांच जनवरी को मेष राशि के जातकों के सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि हो सकती है। हालांकि मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। गुरुवार का मेष राशिफल बताता है कि आज के दिन उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।


वृषभ: Vrish Rashifal बताता है कि पांच जनवरी को वृष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों की ईर्ष्या का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन कार्यों में हो रही देरी से चिंतित हो सकते हैं। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता हे। धन आगमन में आ रही रूकावट दूर होगी।

ये भी पढ़ेंः Paush Purnima Ke Upay: पौष पूर्णिमा पर ये उपाय पति-पत्नी का संबंध करेगा मधुर, तंगी भी कर देंगे दूर


मिथुन: Aaj Ka Rashifal Mithun बताता है कि पांच जनवरी को मिथुन राशि के जातकों का समय धार्मिक माहौल में बीतेगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।


कर्क: Aaj Ka Rashifal Kark 5 January बताता है कि कर्क राशि के जातक इस दिन रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराने की जरूरत नहीं है। बस अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।


सिंह: Aaj Ka Rashifal 5 January Singh बताता है कि इस राशि के जातकों को निवेश योजनाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है सिंह राशि के जातक को आज के दिन नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करना चाहिए। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं, कारोबार विस्तार के योग हैं।

ये भी पढ़ेंः Ast Budh Grah Ke Upay: अस्त बुध के उपायों से मिल सकती है राहत, इन मंत्रों का करें जाप


कन्या: Aaj Ka Rashifal 5 January Singh Kanya बताता है कि इस राशि के जातक को नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़े लोगों से मार्ग दर्शन लेने की जरूरत है। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें, किसी की बातों में जल्द फंसने की आदत बदलने की जरूरत है, खुद को परिपक्व बनाएं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।