
साप्ताहिक अंक राशिफल 3 दिसंबर से 9 दिसंबर 2023
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28 तारीख)
आपका मूलांक 1 है तो इस सप्ताह आप बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे और दूसरों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। सात दिन तक आप अधिक साहसी और दृढ़ निश्चयी बनेंगे। इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप पार्टनर के साथ यादगार लम्हें बिताएंगे। इससे आप दोनों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा, आपका रिश्ता मजबूत होगा। अपने परिवार की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। संभव है इस सप्ताह स्टूडेंट्स के सामने चुनौतियां आएं पर आप आखिर में सफल होंगे। मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसे कोर्स के लिए आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सरकारी नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। ये अवसर करियर में आपको स्थिरता देंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है। वहीं आप व्यापारी हैं तो अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आप नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें खूब मुनाफा होगा। आने वाले सात दिनों में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29 तारीख)
आपका मूलांक 2 है तो 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन किसी फैसले से पहले काफी सोच विचार करें। इस सप्ताह जीवनसाथी पर आप प्यार लुटा सकते हैं। आप दोनों में सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा। स्टूडेंट्स है तो यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। किसी परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है तो अच्छे अंक आएंगे। आपकी एकाग्रता और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका हुनर काम आएगा और काम की गुणवत्ता बनाए रखने में सफल होंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि ये लाभकारी होंगी। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि आपको खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21 या 30 तारीख)
आपका मूलांक 3 है तो आप दूसरों से जुड़ने और सकारात्मक भावनाओं को साझा करने में सफल होंगे। इस सप्ताह अधिक यात्रा कर सकते हैं। तीन से 9 दिसंबर के बीच जीवनसाथी से रिश्ता सामंजस्यपूर्ण रहेगा और रिश्ता मदबूत होगा। इस सप्ताह पेशेवर तरीके से पढ़ाई करेंगे और अच्छे अंक आएंगे। पढ़ाई को लेकर आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने में सफल होंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो उन्नति होगी। कार्यस्थल पर काम में सराहना होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मूलांक 4 (बर्थ डेट 4, 13, 22, या 31)
आपका मूलांक 4 है तो तीन दिसंबर से 9 दिसंबर के समय में लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। इस हफ्ते आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस हफ्ते अहंकार की वजह से आपकी जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। मूलांक 4 के स्टूडेंट्स के लिए मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में काफी समय और ऊर्जा बर्बाद हो सकती है। आप जो पढ़ रहे हैं उसे याद रखने में आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह परीक्षा में कम अंक आएंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो काम का दबाव बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते काम में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा। दबाव बढ़ने से काम में ज्यादा गलतियां हो सकती हैं और ये परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। वहीं मूलांक 4 के व्यापारी हैं तो आने वाले सात दिनों में नुकसान हो सकता है। वहीं पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो साथी से अनबन हो सकती है। वहीं आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से धोखा मिल सकता है, इसलिए आप इस समय थोड़ा संभलकर रहें। वहीं इस सप्ताह आप त्वचा संबंधी किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं।
मूलांक 5 (बर्थ डेट 5, 14, या 23 तारीख)
आपका मूलांक 5 है तो आने वाले सात दिन कई यात्रा कर सकते हैं। इनसे लाभ भी होगा। हालांकि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे और आप दोनों में सामंजस्य में कमी भी दिख सकती है। स्टूडेंट हैं तो उन्नति में रूकावट आ सकती है। एकाग्रता में कमी महसूस करेंगे। इससे अपने काम सावधानी से करें। 3 दिसंबर से 9 दिसंबर के समय में आप पर काम का दबाव रहेगा। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे। इससे आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। आपके काम को पहचान भी नहीं मिलेगी, इससे असंतुष्ट रहेंगे। यदि व्यापारी हैं तो प्रतिद्वंद्वियों से धोखा मिल सकता है। वहीं सेहत सामान्य रहेगी। इस समय इम्यूनिटी कमजोर रहने से, एलर्जी से परेशानी हो सकती है।
मूलांक 6 (बर्थ डेट 6, 15, या 24 तारीख)
यदि आपका मूलांक 6 है तो इस हफ्ते आपमें रचनात्मक गुण बढ़ेंगे और आप सफलता की ऊंचाई को छूएंगे। बुद्धिमानी और समझदारी से काम करने से आपकी तारीफ होगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे । तीन दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच आपका पार्टनर से तालमेल अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है और इसका खूब आनंद उठाएंगे। आपके परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता है। स्टूडेंट है तो किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। पढ़ाई लिखाई में आपका ध्यान रहेगा, आपको अच्छे अंक मिलेंगे, सफलता पाएंगे। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा हैं तो इस सप्ताह नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा और ये अवसर आपको लाभ देंगे। करियर को लेकर लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। काम से संबंधित यात्राएं फायदा दे सकती हैं। व्यापारी हैं तो अपनी स्थिति को सुधारने और अधिक मुनाफा कमाने में सफल होंगे। बिजनेस के क्षेत्र से भी आपको लाभ मिलेगा। नई बिजनेस डील भी कर सकते हैं जिसमें आपको अधिक मुनाफा होगा। इससे आप व्यापार के क्षेत्र में खुद को साबित कर पाएंगे। इस समय आप उत्साह से भरे रहेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मूलांक 7 (बर्थ डेट 7, 16, या 25 )
मूलांक 7 है तो काम में लापरवाही करने की वजह से नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। इस सप्ताह जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलने की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। अपनी तरफ से अपने पार्टनर से सामंजस्य बैठाने की कोशिश करें। स्टूडेंट के लिए भी यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं है। सीखने और समझने की क्षमता कमजोर हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल नहीं रहने वाला है। आप एमबीए, सीए जैसी प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको सफल होने और प्रगति पाने के लिए और ज्यादा गंभीरता से प्रयास करने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते वरिष्ठ अधिकारियों से बहस हो सकती है। मतभेद उत्पन्न न हो इसके लिए प्रयास करें। काम का बोझ बढ़ने से आपका काफी समय काम को पूरा करने में ही लग जाएगा और इससे आपके काम की गुणवत्ता में भी गिरावट आएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की गुणवत्ता पर सवाल उठा सकते हैं और ये बात आपको काफी परेशान कर सकती है। व्यापारियों के लिए बिजनेस में कभी-कभी स्थितियां नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं। इसलिए उन्हें मुनाफे को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा इस हफ्ते आप पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने से भी बचें। जबकि गाड़ी चलाते समय सावधान रहें वर्ना चोट लग सकती है। एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
मूलांक 8 (बर्थ डेट 8, 17, या 26)
आपका मूलांक 8 है तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है। तीन से नौ दिसंबर के बीच आपको लाभकारी परिणामों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ कम समय बिताएंगे और अपने काम को लेकर ज्यादा प्रतिबद्ध रहेंगे। काम में व्यस्त रहने की वजह से आपकी अपने जीवनसाथी के साथ बहस होने की भी संभावना है। पारिवारिक मसलों की वजह से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरियां बढ़ने के संकेत हैं। स्टूडेंट हैं तो पढ़ाई में खुद को आगे रखने के लिए आपको ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे छात्रों को यह परीक्षा मुश्किल लग सकती है। बेहतर होगा कि आप प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा अंक पाने के लिए अपनी तरफ से अच्छी तैयारी करें। एकाग्रता में भी कमी आ सकती है, हो सकता है अच्छे अंक न आएं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अपने काम को लेकर थोड़ा असंतुष्ट महसूस करेंगे। इससे नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल भी हो सकते हैं और इसका बुरा असर आपके काम की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में परेशानी आएगी। व्यापार में नुकसान भी हो सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पार्टनर के साथ परेशानियां आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करें तो इस सप्ताह आपको तनाव के कारण टांगों में दर्द और जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको ध्यान और योग की मदद लेनी चाहिए।
मूलांक 9 (बर्थ डेट 9, 18, या 27 तारीख )
यदि आपका मूलांक 9 है तो आपके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपको करियर, धन लाभ या नए दोस्त बनाने जैसे कई ऐसे अवसर मिलने की संभावना है और इसका आपको भविष्य में भी लाभ होगा। आपको इस हफ्ते पहले से ज्यादा यात्रा करनी पड़ सकती है। इसमें लाभ भी होगा। तीन से 9 दिसंबर के बीच जीवनसाथी से आपका रिश्ता सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। रिश्ते में मिठास आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, वो अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों को भी अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। वहीं मूलांक 9 के ऐसे लोग जो स्टूडेंट हैं उन्हें इस सप्ताह अच्छे अंक मिलेंगे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं नौकरीपेशा हैं तो इस सप्ताह नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इस समय आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर आप सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। यदि व्यापारी हैं तो नई बिजनेस डील मिल सकती है, इसमें बड़ा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। वहीं इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपके अंदर की सकारात्मकता आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगी।
Updated on:
03 Dec 2023 08:18 pm
Published on:
03 Dec 2023 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
