
साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जुलाई 2023
मेष राशि
10 जुलाई से शुरू हो रहा सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभफलदायक है, हालांकि निवेश में सावधानी बरतें वर्ना हानि हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मेष राशि के जातक घर की अन्य महिलाओं को आप प्रोत्साहित करेंगे, यह उनके लिए मददगार होगा। इस सप्ताह परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें। इससे राहत मिलेगी।
वृषभ राशि
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के रचनात्मक विचारों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह इस राशि के जातक को परिवार का सहयोग मिलेगा, यह आपको लाभ दिलाएगा। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, अपना पूरा ख्याल रखें। वृषभ राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। भाग्य साथ देगा और लाभदायक रहेगा। रोज 108 बार ऊं हनुमते नमः मंत्र का जाप करने से समस्याओं का अंत होगा।
मिथुन राशि
10 से 16 जुलाई के सप्ताह में मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी, धन की आमद बनी रहेगी। ऐसे स्टूडेंट्स जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा समय है। इस समय शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसके चलते घर वाले आप पर गर्व करेंगे। इस समय आप रोज 41 बार ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें, इससे आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी।
कर्क राशि
जुलाई के तीसरे सप्ताह में कर्क राशि के जातक को कोई रोग परेशान कर सकता है। इस समय आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको पढ़ाई और बाकी कामों में संतुलन बनाना होगा। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को वेतन वृद्धि मिल सकती है। किसी भी बात को लेकर गुस्सा आ सकता है, हालांकि उस पर नियंत्रण रखने में ही भलाई है। रोजाना 11 बार ऊं दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करने से समस्याएं खत्म होंगी।
सिंह राशि
10 से 16 जुलाई के सप्ताह में आपको अपने सामानों को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। शुरुआत से अपनी चीजों के प्रति सतर्क रहें, इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। शिक्षा के रास्ते की बाधाएं दूर होंगी, इस सप्ताह स्टूडेंट्स का पढ़ाई में ध्यान लगेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा, यह लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह आपको आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अच्छे लाभकारी अवसर मिलेंगे। यह समय कन्या राशि के जातकों के लिए निवेश के लिए उत्तम है। इसलिए इस सप्ताह निवेश पर फोकस करेंगे। सफलता और लाभ मिलेगा। ऐसा समय है कि आप अवसरों का अच्छे से लाभ उठा पाएंगे। इस सप्ताह आपकी आमदनी बढ़ेगी। 10 से 16 जुलाई के बीच ऊं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार रोजाना जाप आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
यह हफ्ता तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, बचत होगी। हालांकि तुला राशि के जातकों को विषयों को याद करने में कुछ कठिनाई हो सकती है। बाद में बदलाव होगा। स्थितियों के सुधरने के बाद आपके लिए शिक्षण क्षेत्र से लाभकारी अवसर आएगा। तुला राशि के जातकों को रोज 11 बार ऊं राहवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
10 से 16 जुलाई के बीच का समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस सप्ताह इस राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सजग नजर आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, कम मेहनत के बाद भी सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी यह शुभ समय है। हालांकि अपने सामान का ध्यान रखने की जरूरत होगी। शनिवार को शनि के लिए यज्ञ-हवन करना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि
धन राशि के जातकों को जुलाई के इस सप्ताह में भरपूर पैसा और लाभ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा, मन गदगद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए मन लगाकर पढ़ाई पर ध्यान देने का समय है, जिसका लाभ होगा। इस सप्ताह आपको थकान की अनुभूति हो सकती है। शनिवार को विकलांगों को जौ दान लाभदायक है।
मकर राशि
सेहत के लिए मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार होगा। इस सप्ताह मकर राशि वालों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। इस सप्ताह कुछ लोग आपके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसका ध्यान रखने की जरूरत है। धन कमाने का प्रयास जारी रखना लाभदायक होगा। किसी परेशानी से बचने के लिए आप शनिवार के दिन भिखारियों को दही चावल का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 10 से 16 जुलाई का सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह नया घर खरीद सकते हैं। अगर आप सरकारी क्षेत्र में है तो आपको और भी ज्यादा लाभ मिलेगा। घर की साज सज्जा पर धन खर्च हो सकता है। कुंभ राशि वालों को रोज 11 बार ऊं मांडय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशि
जुलाई के इस हफ्ते में मीन राशि वालों को स्वास्थ्य की चुनौतियों से दो चार होना पड़ेगा। परिवार में मान सम्मान मिलेगा। कुछ ग्रह नक्षत्र आपको शुभ फल दिला सकते हैं। सितारे ऐसी स्थिति पैदा कर सकते हैं जिससे भविष्य के लिए बड़ा फैसला लेना पड़े। मीन राशि के जातक को रोज 11 बार ऊं केतवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
Updated on:
10 Jul 2023 06:51 pm
Published on:
10 Jul 2023 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
