
साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024 में जानिए मेष से कन्या राशि तक के लोगों का भविष्य
Weekly Horoscope prediction 25 February to 2 march 2024: 25 फरवरी रविवार से नया सप्ताह शुरु होने वाला है, यह सप्ताह 2 मार्च तक रहेगा। नये सप्ताह में सितारों की चाल के अनुसार मेष से कन्या राशि तक के लोगों का जीवन कैसा मोड़ लेगा जानने के लिए यहां पढ़ें साप्ताहिक भविष्यवाणी
मेष राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च (weekly horoscope aries) संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह मेष राशि वाले अपने काम आसानी से पूरे करेंगे। दूसरों की मदद करने से आपकी प्रशंसा होगी। लोग आपकी बातों से बहुत जल्द प्रभावित होंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। आपकी ख्याति बढ़ेगी, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित हो सकते हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बुधवार और गुरुवार बहुत ही शुभ रहेंगे। वहीं घर और कार्यक्षेत्र दोनों में एक साथ तालमेल बिठाना पड़ेगा। यदि यात्रा वगैरह पर जा रहे हैं तो आपको सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंधों के मामलों में धैर्य रखना होगा। अपनी बातों को कहने के लिए किसी दूसरे को माध्यम न बनाएं। मंगलवार और शनिवार को अनावश्यक मुद्दों को लेकर बहस में न पड़ें। सप्ताह के आखिर में गैस और दस्त जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
रविवार से शुरू ह रहे नए सप्ताह में वृषभ राशि वालों को आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिभा को निखारने का उत्तम समय है। आपको पराक्रम और आत्मविश्वास से अच्छे परिणाम मिलेंगे। फोन से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। करियर को लेकर नई संभावना तलाशने की आवश्यकता है। धीरे-धीरे आपका समय अच्छा होता चला जाएगा। व्यापार के तरीकों में कुछ बदलाव का मन बनाएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आपको सेवा कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिन रहेगी। किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आलस्य से बचें और कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। बॉस के पास आपकी शिकायत पहुंच सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। व्यापारियों को अपने स्टॉक की चिंता रहेगी। नए टेंडर मिलने से थोड़ी मुश्किलें आएंगी। मंगलवार और गुरुवार को काम बिगड़ सकते हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च के अनुसार इस सप्ताह करियर में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। लोग आपकी योग्यता पर भरोसा करेंगे। विवाह और प्रेम संबंधों में बेहद भाग्यशाली रहेंगे। आपको कोई बड़ा अधिकार प्राप्त हो सकता है। नए मौलिक विचारों पर मित्रों से बहस हो सकती है। कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी। महिलाओं के लिए सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन विशेष शुभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन को पर्याप्त समय देना होगा। अपनी सेहत का बहुत सावधानी से ख्याल रखना होगा। पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आपको अहंकारी व्यवहार से बचना चाहिए। यौन इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। महिलाओं को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार कुछ कमजोर रहेंगे।
सिंह राशि सप्ताहिक राशिफल फरवरी आखिरी सप्ताह के अनुसार सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपने मन में भावुकता रहेगी, विपरीत जेंडर के लोग आकर्षित होंगे। लॉटरी और सट्टे से लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। वर्चस्व बढ़ेगा, संगीत और साहित्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। नये संपर्क बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। काम को लेकर शेड्यूल में बदलाव होगा। अर्जित धन का निवेश करने की सोचेंगे। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे। गले में दर्द और खांसी की समस्या हो सकती है। विवाह कार्यक्रमों को आगे बढ़ा सकते हैं। सहकर्मी परेशान कर सकता है। बाहर का भोजन ठीक नहीं। रिश्तों में सुधार की कोशिश करें। बिना वजह गुस्सा न करें, खोज से जुड़े काम में मेहनत करनी होगी। फोन और लैपटॉप के पासवर्ड की गोपनीयता का ध्यान रखें। सोमवार और शनिवार थोड़े से कठिन दिन हो सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च का संकेत है कि कन्या राशि वालों को इस सप्ताह रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। होटल कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेमी जन से उपहार मिल सकता है। लोकप्रियता बढ़ेगी, बिजनेस में नई डील होगी। व्यापार के लिए निवेशक मिलेंगे। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े व्यवसायों में तेजी आएगी। नया काम शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आपको धैर्य और विवेक से निर्णय लेने चाहिए। मंगलवार और शनिवार शुभ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मन बेचैन हो सकता है। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। रिश्तों को महत्व देना होगा। आपकी वजह से घर के लोग भी कुपित हो सकते हैं। पिछली गलतियों को सुधारने का समय है। आदर्श व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है। परिवार के मामलों में दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। शोध और अध्ययन से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बेवजह के दिखावे से बचें। रविवार और गुरुवार का दिन थोड़ा खराब होने की आशंका है।
Updated on:
24 Feb 2024 07:14 pm
Published on:
24 Feb 2024 07:11 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
