3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 2023- इस सप्ताह 13 से 19 अगस्त तक कौन सी राशि रहेगी भाग्य की बादशाह

weekly Astrology: साल 2023 के अगस्त के महीने का तीसरा सप्ताह रविवार,13 अगस्त से शुरु हो रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर दिन की भांति हर सप्ताह का भी एक अलग राशिफल होता है।

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 13, 2023

weekly_rashifal-_13_to_19_august_2023.jpg

Weekly Rashifal: इस सप्ताह जहां सूर्य राशि परिवर्तन कर अपने ही स्वामित्व वाली राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं इस सप्ताह के राशिफल से जो स्थितियां सामने आ रही हैं उनके अनुसार एक ओर कुछ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अत्यधिक खुशियां लाता हुआ दिख रहा है तो वहीं कुछ राशि के जातकों को इस दौरान भारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में आज साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से इस सप्ताह आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बताया जा सकता है। ध्यान रहे कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में यहां ये भी समझ लें कि हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।


1. मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। इसके कारण आप लोगों के प्रिय बने रहेंगे। विचारों को हमेशा सकारात्मक बनाए रखें। रिश्तेदार कुछ निजी मामलों को लेकर आपसे राय ले सकते हैं। यदि आप सजग रहे तो आपके काम निर्बाध रूप से हो जाएंगे।
शुभ दिन - बुधवार, शुभ अंक *- 4 ,7
शुभ रंग - गहरा नीला, दिशा- पश्चिम दिशा
विशेष सलाह - सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और सूर्य को जल से अघ्र्य दें।

2. वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता के अनुसार धन लाभ प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों को नए रिश्ते की ओर परिणित कर सकते हैं। आप अपने पसन्दीदा कार्यों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिवार का अतिरिक्त ध्यान आपको रखना पड़ेगा।

शुभ दिन- बुधवार, शुभ अंक - 4 ,7
शुभ रंग- गहरा नीला, दिशा- पश्चिम दिशा
विशेष सलाह - हनुमान जी की आराधना करना लाभकारी होगा।

3. मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)

नया वाहन खरीद सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा।

शुभ दिन - रविवार, शुभ अंक - 1, 4
शुभ रंग - लाल, दिशा- उत्तर पूर्व
विशेष सलाह - गाय को भीगी हुई मूंग खिलाना बहुत लाभकारी होगा।

4. कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

यह पूरा सप्ताह उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। सप्ताह मध्य में भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिन्ताओं को कम करेगा।

शुभ दिन- शनिवार, शुभ अंक - 2,6
शुभ रंग - हरा, दिशा- उत्तर दिशा
विशेष सलाह - भगवान आशुतोष का पंचामृत से अभिषेक करें।

5. सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी बड़े समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। पुराने निवेश का लाभ आपको इस सप्ताह अवश्य होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। रिश्तेदारों से विवाद शान्त होगा। जमीन और सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा।

शुभ दिन - रविवार, शुभ अंक - 1, 5
शुभ रंग - मेहरून, दिशा- उत्तर दिशा
विशेष सलाह - इस सप्ताह कुछ मीठा खाकर ही नया काम शुरू करें।

6. कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहेगी। पूरे सप्ताह आपको संयमित रहना चाहिए। होटल कारोबारियों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। मित्रों और हितैषियों की मदद मिलेगी। बच्चों को करियर में उत्तम लाभ मिलेगा। आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। माता आपके ऊपर गुस्सा हो सकती हैं।

शुभ दिन - सोमवार, शुभ अंक - 4,6
शुभ रंग- लाल, दिशा- उत्तर दिशा
विशेष सलाह -नित्य गंगाजल और गौदुग्ध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

7. तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। नए उपक्रमों की शुरुआत सप्ताह के मध्य में कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इंजीनियर्स के लिए सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाएंगे।

शुभ दिन - शनिवार, शुभ अंक रू 5,6
शुभ रंग - भूरा, दिशा- पश्चिम दिशा
विशेष सलाह - भगवान शिव को नित्य शहद व घी अर्पित करें।

8. वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

इस सप्ताह आप नए सम्बन्धों में बंध सकते हैं। पुराने आर्थिक नुकसान की भरपाई कर लेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में स्वयं को सिद्ध करने के प्रयास में लगे रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा हो सकती है। विदेश यात्रा से बचे।

शुभ दिन - मंगलवार, शुभ अंक - 1, 3
शुभ रंग - लाल, दिशा- वायव्य
विशेष सलाह - रात्रि में जल से भरे तांबे के लोटे में रूद्राक्ष डालें। सुबह पीएं।

9. धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। घर के लिए महत्वपूर्ण एक्सेसरीज की खरीदारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा। किसी लम्बित योजना को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी।

शुभ दिन रू शुक्रवार शुभ अंक रू 8, 9
शुभ रंग रू दूधिया रंग दिशारू आग्नेय
विशेष सलाह रू शिव जी के मन्दिर में 12 बादाम अर्पित करें।

10. मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

सप्ताह की शुरुआत में रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने दाम्पत्य जीवन से काफी प्रसन्न रहेंगे। टेक्सटाइल के कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। मित्र व सम्बन्धियों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य शुभ नहीं रहेगा। विवाह को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करें।

शुभ दिन - गुरुवार, शुभ अंक - 1, 9
शुभ रंग - दूधिया, दिशा- दक्षिण दिशा
विशेष सलाह- आप नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को अघ्र्य अवश्य दें।

11. कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सन्तान को करियर के नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। इससे आपको आत्मिक सन्तोष का अनुभव होगा। आप लोगों की परेशानी दूर करेंगे। परिवार की जि़म्मेदारी का बोझ आपके ऊपर रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है।

शुभ दिन- गुरुवार, शुभ अंक - 1,9
शुभ रंग - दूधिया, दिशा- दक्षिण दिशा
विशेष सलाह - सुबह प्रातरू अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।

12. मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस सप्ताह आप स्वयं को और अपनी जीवनशैली को पर्याप्त समय देंगे। विधिक मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी। नवीन कार्ययोजनाओं की शुरुआत होने की प्रबल सम्भावना है। इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ दिन - मंगलवार, शुभ अंक - 1, 3
शुभ रंग - गुलाबी, दिशा- उत्तर पूर्व
विशेष सलाह -तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाना लाभकारी होगा।