4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 24 July : सिंह के लिए शुभ तो कन्या और वृश्चिक राशि वाले निवेश से बचें

कल सावन का सोमवार है और सावन सोमवार राशिफल संकेत करता है, आज के दिन कई राशियों पर खुशियों की बरसात होगी। आज का राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण बता रहे हैं, कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार। इस दैनिक राशिफल से समझिए यह दिन किसके लिए शुभ है और किसके लिए अशुभ...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 23, 2023

24_july_ka_rashifal.jpg

24 जुलाई 2023 का राशिफल

मेष राशि: 24 जुलाई को कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। इस दिन नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यबहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। आज के दिन आपकी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।


वृषभ राशि: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि सोमवार को वृषभ राशि वालों के पास काम बहुत है, इसलिए अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।


मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें।अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।


कर्क राशि: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सोमवार को आपकी यात्रा सफल रहेगी। वहीं शुभ कार्यों पर व्यय होगा।


सिंह राशिः साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने का योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पं. व्यास के अनुसार आज आपकी यात्रा सफल रहेगी।


कन्या राशि: पं. व्यास के अनुसार आज आपके लिए समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्य पूरे होंगे। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं, यह लाभदायक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः सपने में शिवलिंग दिखे तो ऐसा होने वाला है आपके साथ, किससे शेयर नहीं करना चाहिए सपना


तुला राशि: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। आज आप सायंकाल यात्रा न करें।


वृश्चिक राशिः पं. व्यास के अनुसार सोमवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। इस दिन आपकी आशाएं बलवती होंगी।


धनु राशि: आज धनु राशि वालों को समय का सदुपयोग करने की जरूरत है, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगो से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।


मकर राशिः अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।


कुंभ राशि: दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। सोमवार को कुंभ राशि वलाों के भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।


मीन राशि: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम है।

ये भी प ढ़ेंः Weekly Horoscope (24-30 July): आने वाले सात दिन इन लोगों के लिए अच्छे, जानें लकी राशियों को क्या मिलेगी खुशखबरी

Story Loader