
शनिवार का राशिफल
मेष राशि
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें, अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला कपड़ा कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है।
वृषभ राशि
अपनी क्षमता को पहचानें और कार्य पूरे करें, आप कर सकते हैं, फिर भी रूके हुए हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है। यात्रा निरस्त होगी।
मिथुन राशि
आप क्यों दूसरे के मामलों में दखल देते हैं। अपने अधिकारियों से विवाद करना आप के लिए नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लोह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।
कर्क राशि
सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। विदेश जाने के योग हैं। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी।
सिंह राशि
आकस्मिक कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीति रिवाजों को करने में धन लगेगा।
कन्या राशि
मनमर्जी न करें। हालात को समझें फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी।
तुला राशि
किसी के बहकावे में आ कर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्षपूर्ण है। धन का दुरुपयोग न करें। जीवन साथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक राशि
व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे वे ही आज आप के किए कार्यों में खामी निकालेंगे।
धनु राशि
समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं, कमा लें। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी। यात्रा आनंदप्रद रहेगी।
मकर राशि
समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रूकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा।
कुंभ राशि
जिन लोगों से आप ने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च करेंगे। कान से संबंधित पीड़ा संभव है।
मीन राशि
राजनीति में आने का मन हो रहा है, जो भी करें सोच विचार कर और गहन चिंतन के बाद करें। पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।
Published on:
22 Dec 2023 03:09 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
