राशिफल

13 फरवरी को शुक्र के गोचर से बन रहा है मालव्य योग, इन 3 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान

Shukra Gochar 2023 यह मालव्य राजयोग 3 राशियों के लिए खुशखबरी देने वाला साबित होगा। उनका भाग्योदय करेगा। धन लाभ दिलाएगा। यह गोचर 12 मार्च को सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। ऐसे में पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने शुक्र का गोचर किन तीन राशियों का बदलेगा भाग्य...किस्मत किन राशियों पर होगी मेहरबान...

3 min read
Feb 09, 2023

Shukr Gochar 2023 शुक्र ग्रह को जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं, धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। इनके राशि परिवर्तन का भी शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 15 फरवरी को होने जा रहा है। शुक्र ग्रह 15 फरवरी को रात 8 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप पांडे के मुताबिक गुरुग्रह मीन राशि का स्वामी ग्रह है। वह भी अपनी राशि में ही उपस्थित है। ऐसे में मीन राशि में शुक्र ग्रह के गोचर से शुक्र और गुरु की युति बनने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। यह मालव्य राजयोग 3 राशियों के लिए खुशखबरी देने वाला साबित होगा। उनका भाग्योदय करेगा। धन लाभ दिलाएगा। यह गोचर 12 मार्च को सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। ऐसे में पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने शुक्र का गोचर किन तीन राशियों का बदलेगा भाग्य...किस्मत किन राशियों पर होगी मेहरबान...

शुक्र गोचर 2023 के मालव्य योग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मिथुन Shukra Gochar 2023
शुक्र की गुरु के साथ युति से मालव्य राजयोग बन रहा है। मालव्य राजयोग के कारण इस राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। इन्हें कॅरियर में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वालों को बेतहाशा लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की और उन्नति के योग बन रहे हैं। पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि वालों की लाइफ में सुख-सुविधाएं भरपूर रहेंगी। इस दौरान आपको मकान या वाहन का सुख मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने का भी योग बन रहा है। शुक्र की कृपा से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

मीन Shukra Gochar 2023
मालव्य राजयोग से मीन राशि के लोगों को यश और कीर्ति मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने वाली है। सरकारी नौकरी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को विदेशी निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है। यह प्रस्ताव भाग्योदय करने में सहायक हो सकता है। विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकता है। सरकार से आपको लाभ पाने का योग है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान शुक्र के प्रभाव से जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। यदि लव लाइफ है, तो वह भी अच्छी होगी।

धनु Shukra Gochar 2023
शुक्र के इस गोचर से मालव्य राजयोग के कारण नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है। इसमें उनका कद बहुत बड़ा हो सकता है। इससे आपका सामाजिक रूतबा बढ़ेगा और धन लाभ भी होगा। आमदनी बढऩे से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस समय भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। इस दौरान परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। या फिर घर पर ही कोई पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

Updated on:
09 Feb 2023 05:56 pm
Published on:
09 Feb 2023 05:52 pm
Also Read
View All
Chaturgrahi Rajyog 2026: फरवरी के महीने में कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Tarot Rashifal 31 January: जनवरी 2026 का आखिरी दिन: शनि देव और टैरो कार्ड्स के अद्भुत संयोग से किसे मिलेगी बड़ी कामयाबी?

Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: फरवरी के पहले सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए किन राशिवालों को रहना होगा संभलकर

Mangal Shukra Yuti 2026: फरवरी के महीने में मंगल-शुक्र की युति करेगी कमाल, ये तीन राशियां होंगी मालामाल

Aaj Ka Rashifal 31 January: आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से 31 जनवरी को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

अगली खबर