राशिफल

Zodiac Wise Somvar Rashifal: शिवजी का दिखेगा निराला अंदाज, किसी को देंगे खुशी, किसी का लेंगे इम्तिहान

Somvar Rashifal: यह साल 2023 का नवां महीना सितंबर और हिंदी पंचांग का भाद्रपद महीना है। 2023 के नवें महीने की 11वीं तारीख सोमवार को पड़ रही है। यह दिन भगवान शिव की पूजा का साप्ताहिक दिन है, आज के दिन मंगलकारी भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं, ऐसे में 11 सितंबर सभी 12 राशियों के जातकों के लिए खास रहने वाला है। वहीं ज्योतिष के हिसाब से देखें तो शिव की पूजा शनि, चंद्र और मंगल को भी प्रसन्न करती है। ऐसे में आशुतोष शिव की कृपा से किसका कल्याण हो रहा है, हालांकि कुछ राशियां ऐसी भी हैं जो शिवजी की कृपा पाने से चूक सकती है तो आइये दैनिक राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं क्या कहता है आज का राशिफल ...

2 min read
Sep 10, 2023
सोमवार राशिफल 11 सितंबर 2023

मेष राशि
व्यवसाय के क्षेत्र में मेष राशि के जातक के लिए नया कार्य शुरू करने का समय आ गया है। माता पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी, धर्म कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी, दोस्तों के साथ आर्थिक निवेश संभव है।


वृषभ राशि
सकारात्मक सोच के कारण कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जोखिम भरे कार्य से दूर रहें, युवा वर्ग को योग्य नौकरी मिलने के योग हैं। आर्थिक निवेश करने में जल्दबाजी न करें।


मिथुन राशि
समय का सदुपयोग होगा जो लोग आप से दूरियां बना रहे थे, वे आपके नजदीक आने का प्रयास करेंगे। शासन प्रशासन से जुड़े लोग किसी कार्रवाई में उलझ सकते हैं।


कर्क राशि
दिन मध्यम रहेगा, अनावश्यक खर्च संभव है। सुख साधनों में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे, किसी संत से भेंट संभव है।


सिंह राशि
कार्य की व्यस्तता रहेगी, मेहमानों का आगमन होगा। खानपान पर ध्यान दें, प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे, यात्रा निरस्त होगी।


कन्या राशि
अपनी व्यापारिक रणनीति किसी को न बताएं, समय रह्ते जरूरी कागजों को संभाल लें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। धन कोष में वृद्धि होगी, जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।


तुला राशि
आप बहुत जल्दी दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।


वृश्चिक राशि
परिजनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। अपनी सोचने की क्षमता को बढ़ाएं, संकुचित विचार धारा को त्यागें। नौकरी में तबादले के योग बनेंगे।


धनु राशि
लंबे समय से अटके विवाद सुलझ सकते हैं, आजीविका में वृद्धि होगी। संतों का सानिध्य मिलेगा, धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। भाइयों से मनमुटाव होगा। अपने कर्तव्य से पीछे न हटें।


मकर राशि
अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। खानपान पर ध्यान दें, दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। मनोरंजन के कार्यों में समय बीतेगा, धन की फिजूल खर्च से बचें।


कुंभ राशि
समय की उपयोगिता का ध्यान दें, बात कम काम ज्यादा करें। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं। बड़ों को आदर दें, माता पिता के साथ व्यवहार दुरुस्त करने की आवश्यकता है। घर परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


मीन राशि
व्यापार में नए व्यावसायिक संबंध शुभ होंगे। बैंक से संबंधित कोई बड़ा कार्य होने की उम्मीद है, जीवन साथी के साथ व्यवहार स्नेहपूर्ण रखें, उचित व्यवहार करें। संतान सुख मिलेगा।

Updated on:
10 Sept 2023 05:22 pm
Published on:
10 Sept 2023 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर