
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि शनिवार,Saturday, 03 दिसंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
आज का मेष राशिफल Aries Daily Horoscope 03 December 2022
- केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, उचित होगा कि अपनी जरूरी जिम्मेदारी को पूरा करें। व्यस्थता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
आज का वृषभ राशिफल Taurus Daily Horoscope 03 December 2022
- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद संभव है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
आज का मिथुन राशिफल Gemini Daily Horoscope 03 December 2022
- व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।
आज का कर्क राशिफल Cancer Daily Horoscope 03 December 2022
- आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
आज का सिंह राशिफल Leo Daily Horoscope 03 December 2022
- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।
आज का कन्या राशिफल Virgo Daily Horoscope 03 December 2022
- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताए नुकसान हो सकता है।
आज का तुला राशिफल Libra Daily Horoscope 03 December 2022
- जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सावधान रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
आज का वृश्चिक राशिफल Scorpio Daily Horoscope 03 December 2022
- जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर न बैठें, अन्यथा आप के साथ कई अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेहनत से कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
आज का धनु राशिफल Sagittarius Daily Horoscope 03 December 2022
- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल में बार बार खराब हो रही मशीनरी से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
आज का मकर राशिफल Capricorn Daily Horoscope 03 December 2022
- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ न बोलें अन्यथा आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
आज का कुंभ राशिफल Aquarius Daily Horoscope 03 December 2022
- कम तो टालना बंद कर दें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता हैं।
आज का मीन राशिफल Pisces Daily Horoscope 03 December 2022
- बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
Updated on:
03 Dec 2022 08:03 am
Published on:
02 Dec 2022 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
