18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / December 2022 rashi parivartan calendar- दिसंबर 2022 में 3 ग्रहों का कुल 6 बार होगा राशि परिवर्तन

December 2022 rashi parivartan calendar- दिसंबर 2022 में 3 ग्रहों का कुल 6 बार होगा राशि परिवर्तन

- ग्रहों में होने वाले इस परिवर्तन के चलते ये महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Nov 2022, 12:46 PM IST

december_rashi_parivartan_calendar.jpg

Grah Gochar December 2022: साल 2022 के आखिरी माह दिसंबर की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इस महीने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 ग्रहों का कुल 6 बार राशि परिवर्तन हो रहा है।

2022 के आखरी माह दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर इन ग्रहों का शुभ या अशुभ असर पड़ेगा। ग्रहों में होने वाले इस परिवर्तन के चलते ये महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिसंबर 2022 होंगे ये राशि परिवर्तन-

बुध गोचर दिसंबर 2022
दिसंबर 2022 के महीने में बुध का राशि परिवर्तन तीन बार हो रहा है। इसके तहत बुध का पहला गोचर शनिवार,03 दिसंबर 2022, को सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस दौरान यह धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं इसके बाद बुधवार, 28 दिसंबर 2022 को सुबह 6 बजे बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जबकि साल 2022 के दिसंबर के आखिरी परिवर्तन के तहत शुक्रवार 30 दिसंबर की रात बुध 11 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र गोचर दिसंबर 2022
दिसंबर में शुक्र दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। इसके तहत बुध के पहले राशि परिवर्तन के ठीक दो दिन बाद ही शुक्र का पहला परिवर्तन सोमवार, 5 दिसंबर 2022 को शाम 6 बजकर 7 मिनट को होगा।

Must Read- December 2022 Festival List: साल के आखिरी महीने दिसंबर 2022 में कौन-कौन से हैं व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

इस दौरान यह धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं शुक्र दूसरी बार गुरुवार, 29 दिसंबर को शाम 4 बजकर 13 मिनट पर गोचर करेंगे और यह इस दिन मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य गोचर दिसंबर 2022
दिसंबर में गोचर करने वाले तीसरे ग्रह सूर्य होंगे, जिसके तहत सूर्य शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजकर 11 मिनट में वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसे बाद यह इस राशि में शनिवार, 14 जनवरी 2023 तक रहेंगे। औश्र फिर अगले साल यानि 14 जनवरी 2023 को यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।