वैज्ञानिक के.के. दुर्गा प्रसाद के अनुसार, चंद्रमा की मिट्टी यानी रेगोलिथ ऊपरी 10 सेंटीमीटर में भी एक समान नहीं है। इसकी भू-तकनीकी और तापीय विशेषताएं गहराई के साथ बदलती हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि ऊपरी परत में करीब 80 प्रतिशत छिद्रता और 600 किलोग्राम प्रति घन मीटर घनत्व है, जबकि 10 सेंटीमीटर की गहराई पर घनत्व बढ़कर करीब 1,500 किलोग्राम प्रति घन मीटर हो जाता है। मिट्टी को आपस में बांधे रखने की क्षमता भी गहराई के साथ बढ़ती है और 10 सेंटीमीटर पर करीब 1,350 पास्कल तक पहुंच जाती है।