18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Weather Update: चक्रवात अकवान ने बदला रास्ता, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 19 से 21 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: चक्रवात अकवान ने बदला रास्ता, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 19 से 21 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

Cyclone Akvan: चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पश्चिम बंगाल में 19 से 21 नवंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 Nov 2026, 8:40 PM IST

Cyclone Akvan

चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा। फोटो- एआई

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान का असर 19 से 21 नवंबर तक देखने को मिल सकता है। राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 19 और 20 नवंबर को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

पूर्वानुमान में हुआ बदलाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा था कि चक्रवात 20 नवंबर की दोपहर आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकरा सकता है। उस समय हवा की अधिकतम रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान था। हवा के झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते थे। हालांकि बुधवार दोपहर बाद मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया। नए अनुमान के मुताबिक चक्रवात के नरसापुर और पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसके असर से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और भारी वर्षा होने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में 19 से 21 नवंबर के बीच मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रशासन को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र की स्थिति खराब होने की आशंका के चलते 19 और 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल के तट के आसपास और उससे दूर समुद्र में नहीं जाने को कहा है। समुद्र में पहले से मौजूद मछुआरों को भी सुरक्षित लौटने की सलाह दी गई है। विभाग ने बंदरगाहों पर भी चेतावनी संकेत जारी रखने को कहा है।

कोलकाता में तीन दिन बारिश का अनुमान

राजधानी कोलकाता में भी चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 नवंबर के बीच शहर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी है। चक्रवात के रास्ते और उसकी तीव्रता में बदलाव की संभावना को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर विशेष नजर रहेगी।