21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Horoscope: शुभ है बुधवार आपके लिए, यहां से मिलेगी खुशखबरी

बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह सोच रहे हैं तो आपके हर सवाल का जवाब है आज का राशिफल (today horoscope) में, इस दैनिक राशिफल (daily rashifal) को हम आपके लिए लाए हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 28, 2023

aaj_ka_rashifal_update.gif

Today Horoscope 1 March

तुला : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार 1 मार्च को तुला राशि के जातकों के लिए सतर्क रहने का समय है, उन्हें किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। आज के दिन आपका दोस्तों के साथ मन मुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशिफल एक मार्च के अनुसार बुधवार को आपको निवेश से लाभ हो सकता है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। आपको आज दु:खद समाचार मिल सकता है।कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

धनु : धनु राशिफल के अनुसार 1 मार्च के आधार पर पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। हालांकि बुधवार को कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आ सकती है। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। आज प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 1 March: इन लोगों के लिए आज धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

मकर : आज के दिन परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा। बुधवार राशिफल संकेत दे रहा है कि इस दिन आपसे आपके शत्रु परास्त होंगे। चिंता की बात है कि आप के अपने आपके विरूद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। आज के दिन आपको विवाद से बचने की जरूरत है। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।


कुम्भः आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ है। बुधवार को आप अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। हालांकि जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा का योग बन रहा है, जो सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।


मीन : आज के दिन आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। आज के दिन कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। इसलिए विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।