
कुंडली में शुक्र भाग्य के कारक माने गए हैं और इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं। ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है। ध्यान रहे कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर रहती है। ऐसे में यहां ये भी समझ लें कि हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं शुक्रवार का दिन किसी राशि के जातकों के लिए बेहद विशेष रहने वाला है तो कुछ राशि के जातकों के लिए ये दिन समस्या बढ़ाने वाला हो सकता है, जिसे आज के राशिफल में आप पढ़ सकते हैं। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...
1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन मेष राशि के जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। इस दिन धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी। उचित होगा कि विवेक से कार्य करें, जिससे आपको सफलता मिलेगी।
2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन वृषभ राशि के जातकों के हाथ से लाभ के अवसर निकल जाएंगे। जबकि इसके साथ ही आपके सामने बड़े खर्च भी आएंगे। पिता के साथ मतभेद की संभावना के साथ ही चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी।
3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है। अस्वस्थता रहेगी।
4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए निवेश शुभ रहेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार में नई योजनाएं आपको लाभान्वित करेगी। वहीं इस दिन शत्रु आप के कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही शुक्रवार के दिनश् परिवार में भय व कष्ट का माहौल बन सकता है।
5.सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन सिंह राशि के जातकों के लिए निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी उचित होगा कि बड़ा निवेश का जोखिम न लें।
6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन कन्या राशि के जातक मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। विवाद से हानि की संभावना के बीच कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन तुला राशि के जातकों को वाहन सुख मिलने की संभावना है। वहीं शुक्रवार का दिन नए लोगों से संपर्क आगे बढने में मददगार साबित होगा, जो आगे लाभ देंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा सफल रहेगी।
8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों की व्यवसायिक उन्नति होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। ध्यान रहे कि राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिश्रम अधिक होगा। नेत्र पीड़ा संभव है। परिवार के लोगों की नासमझी के चलते क्रोध में इजाफा होगा। फालतू खर्च से बचें।
9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन धनु राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता रहेगी। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे है। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन मकर राशि के जातकों की आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति की संभावना के बीच मेहनत का फल न मिलने से क्रोध आने के साथ ही दुरूख भी होगा। कलह व हानि संभव है। चिंता जनक समाचार मिल सकता है। उचित होगा कि किसी के निजी झंझटों में न पड़े।
11. कुम्भ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों के हाथ आय के नए स्त्रोत आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होने के साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ मतभेद की संभावना है। शरीर में कष्ट रह सकता है।
12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शुक्रवार यानि 11 अगस्त 2023 के दिन मीन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के साथ ही लाभ होगा। संतान की उन्नति से खुशी होगी। कार्य की अधिकता रहेगी। ध्यान रहे कि आपको राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, अतरू सावधान रहें। उचित होगा कि वाणी पर नियंत्रण रखें।
Updated on:
11 Aug 2023 05:51 am
Published on:
10 Aug 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
