13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 24 जूनः बड़े सौदे के लिए इस राशि के लोगों का शुभ समय, इनको भी आज आर्थिक लाभ

आज का राशिफल 24 जून के अनुसार शनिवार को कई राशियों पर शनि देव की कृपा है। इन राशियों को व्यापार और नौकरी आदि में आर्थिक लाभ होगा। दैनिक राशिफल में इसकी जानकारी दे रहे हैं, उज्जैन के ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास। इनसे जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 23, 2023

aaj_ka_rashifal_latest.jpg

आज का राशिफल 21 जून 2023

मेष: आज का राशिफल 24 जून के अनुसार शनिवार को मेष राशि के जातकों की व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।


वृषभ : अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन: अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कर्क: शनिवार के दिन कर्क राशि वालों के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा और निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

सिंह : पं. व्यास के अनुसार न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।


कन्याः कन्या राशि वालों की ओर से आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ेंः टेंशन से परेशान हैं तो नीम करोली बाबा की इस चीज में है इलाज

तुला राशि : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। आज के दिन लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।


वृश्चिक : आज के दिन कम बोलें, अच्छा बोलें। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों में भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।


धनु : समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

मकर : आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ : दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा, इस पर विचार करें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन : आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।