
2 सितंबर 2023 आज का राशिफल
मेष राशिः जमीन जायदाद से संबंधित रूके कार्य पूरे होने लगेंगे, आर्थिक निवेश के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे।
वृषभ राशिः अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों में दखल देना बंद करें। अपनों की गलतियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो आगे परेशानी बनने वाली है, फिजूल खर्च बढ़ेगा।
मिथुन राशिः बड़े बुजुर्गों की सलाह आगे बढ़ने में सहायक होगी, व्यवसाय विस्तार के लिए समय शुभ है। मकान दुकान से संबंधित सौदे हो सकते हैं, पुराने मित्रों से भेंट संभव है।
कर्क राशिः लंबे समय से जीवनसाथी के साथ चले आ रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, अनुकूल परिणाम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।
सिंह राशिः भाग्य के भरोसे कब तक बैठे रहेंगे, मेहनत करें और अच्छे परिणाम का आनंद लें। व्यावसायिक महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है, मेहमानों का आगमन होगा मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
कन्या राशिः जीवन की नई शुरुआत हो रही है, जरा संभल कर फैसले लें। अनजाने में आर्थिक नुकसान हो सकता है, भवन भूमि में कुछ सरकारी बाधा के आने से कार्य रूक सकता है। वाहन सुख मिलेगा।
तुला राशिः मानसिक तनाव रहेगा, संतों का सानिध्य मिलेगा। परिजनों से अनबन हो सकती है, न चाहते हुए भी अपनों के लिए कार्य करना पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, धन कोष में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिः समय पर आर्थिक सहयोग मिलने से व्यावसायिक उन्नति होगी। दूसरों के विवादों में बोल कर स्वयं फंस सकते हैं, संतान की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। करियर के प्रति चिंतित रहेंगे।
धनु राशिः दिन की शुरुआत में काम रूक रूककर होंगे। कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पिता से तालमेल न होने से वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
मकर राशिः लम्बे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव आज कम होगा, अपने स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाह बने बेठे हैं, संभल जाएं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, लेने देन का हिसाब बराबर रखें।
कुंभ राशिः परिवार में हो रहे मनमुटाव और विवादों से चिंतित रहेंगे। अपनी बीमारी से परेशान हैं, अपना ध्यान आध्यात्म में लगाएं। इससे लाभ होगा, उधार दिया पैसा मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।
मीन राशिः समय की अनुकूलता का आभास होगा, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे जो लाभदायक रहेंगे। यात्रा होगी, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
Updated on:
01 Sept 2023 06:04 pm
Published on:
01 Sept 2023 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
