31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Tarot Horoscope: आज का टैरो राशिफल 1 अप्रैल: वृष-तुला को प्रॉपर्टी लाभ, मकर-कर्क के लिए सावधानी का दिन

Tarot Rashifal1 April 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो कुछ को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए, आसान और सहज भाषा में जानते हैं सभी 12 राशियों का टैरो संकेत…

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

image

ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा

Mar 31, 2026

today tarot horoscope 1 april 2026, tarot rashifal 1 april 2026,

आज का टैरो राशिफल1 अप्रैल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन|Patrika

Today Tarot Horoscope: आज 1 अप्रैल 2026 की शुरुआत मंगलवार के शुभ दिन से हो रही है। यह दिन ऊर्जा, निर्णय और कर्म से जुड़ा माना जाता है, जो कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि आज कुछ राशियों को धन और संपत्ति से जुड़े लाभ मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर पर वृष और तुला राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े अच्छे योग बन रहे हैं। वहीं मकर और कर्क राशि के जातकों को आज संभलकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में आमदनी बनी रहेगी, लेकिन कुछ छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बिज़नेस से जुड़े लोगों को हलचल भरा दिन रहेगा, पर फायदे के संकेत भी हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ सकते हैं और कुछ लोग परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। करियर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी, इसलिए पैसों के मामले में सतर्क रहें। रिश्तों में हल्की खटास आ सकती है, खासकर जीवनसाथी के साथ। सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज थोड़ा संभलकर रहने का दिन है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना बेवजह परेशानी या बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

घर-परिवार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बैठाना जरूरी होगा। यात्रा करते समय सामान का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

खर्चों में कमी आएगी जिससे मन हल्का महसूस करेगा। परिवार और खासकर संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

धन लाभ के अच्छे योग हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला भी हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। बचत करने में भी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

काम के सिलसिले में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। दोस्तों और भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में कोई खुशखबरी या छोटा समारोह हो सकता है।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। किस्मत साथ दे रही है, लेकिन मेहनत और मजबूत इरादे के बिना सफलता अधूरी रह सकती है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। गाड़ी चलाते समय विशेष ध्यान रखें और बजट संभालकर चलें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

विदेश यात्रा या उससे जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। पढ़ाई में मन लगेगा।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल है। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग