31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : आज का राशिफल 1 अप्रैल : नए महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ या अशुभ? जानें अभी

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : अप्रैल का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी महीने में 'सूर्य' अपनी उच्च राशि (मेष) में प्रवेश करते हैं, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है। इसके अलावा, इस साल अप्रैल में कई ग्रहों की युति बन रही है जो स्टार्टअप्स और नए व्यापार शुरू करने वालों के लिए बेहद शुभ है। (April Horoscope Day 1)

5 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Mar 31, 2026

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : 1 अप्रैल का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा पैसा, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 :राशिफल 1 अप्रैल 2026 : राशिफल 1 अप्रैल 2026: नए महीने की शुरुआत कई नई संभावनाओं और चुनौतियों के साथ हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल का पहला दिन ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशियों के लिए यह दिन सफलता, धन लाभ और करियर ग्रोथ लेकर आएगा, वहीं कुछ को सावधानी और धैर्य बरतने की जरूरत है।

इस महीने का खास आकर्षण है सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है। इसके साथ ही कई ग्रहों की युति बन रही है, जो विशेष रूप से नए बिजनेस, स्टार्टअप्स और निवेश के लिए शुभ संकेत दे रही है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार जानें आज का दिन आपके करियर, लव लाइफ और सेहत के लिए क्या संकेत दे रहा है।

आज का राशिफल मेष राशि

अप्रैल माह का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपने कुछ लंबित कार्यों को लेकर सुबह से ही व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ अनावश्यक चिंताओं में पड़कर आप अपने काम से ध्यान भटका सकते हैं, जो आपके लिए मुश्किल साबित होगा। आपको किसी काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है।

आज का राशिफल वृषभ राशि

अप्रैल माह के पहले दिन वृषभ राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। लव लाइफ वाले लोग अपने लव पार्टनर के लिए कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत होगी और आप अपनी छुपी हुई प्रतिभा को भी सामने लाएंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपके काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन आज किसी का दिल न दुखाएं। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और आप परिवार के किसी सदस्य की मदद भी आसानी से कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी साथ ऑफर मिल सकता है। दोस्तों की मदद से आपका जरूरी काम आज पूरा होगा, जिससे आप रिलैक्स रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अगर कई अनबन चल रही थी, तो वह आज खत्म हो जाएगी। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

आज का राशिफल कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण चिंता रहेगी और आपको भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी समारोह में शामिल हों तो बहुत सोच-समझकर बोलें, अन्यथा लोग आपके बारे में बुरा सोच सकते हैं। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नए स्रोतों से आय प्राप्त होगी और आप कार्यस्थल में कुछ नई योजनाएं भी शुरू कर सकते हैं। सायंकाल का समय कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार ला सकता है।

आज का राशिफल सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन उन्नति वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति होगी और प्रमोशन की सूचना भी मिलेगी। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। छात्रों की एकाग्रता में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज भाई-बहन से मदद मांगेंगे तो वह आपको जरूर मिल जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे आपके लिए परेशानी ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रुओं की चालों को समझना होगा और अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें परास्त करना होगा। अगर आप आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो यह पहले से बेहतर होगी। संतान से किया कोई वादा पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी योजना में अपना पैसा निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए पूरे दिल से निवेश करें तो बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय जीवनसाथी के साथ जरूरी बातचीत करेंगे।

आज का राशिफल तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, आपको उसमें अच्छी तरक्की प्राप्त होगी और धन प्राप्ति के अन्य मार्ग भी बनेंगे। आप अपने विचारों से वरिष्ठों को प्रसन्न करेंगे और बच्चे आपको कोई शुभ समाचार भी दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको आज उससे राहत मिलेगी। सायंकाल का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन सामान्य रहेगा। आप अपने अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ बैठकर आप अपने मन की कोई इच्छा व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप काम में ढिलाई बरतेंगे तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। अगर आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की सोच रहे थे तो आज वह भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है।

आज का राशिफल धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी अच्छी होने से आप आज तनाव मुक्त रहेंगे। घर में वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपने पहले कोई गलती की है तो आपको उसे सुधारना होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन अनुकूल रहने वाला है। आप निश्चित रूप से अपना और दूसरों का भी भला करेंगे। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बैठकर समय बिताने से बेहतर है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके घरेलू जीवन में झगड़ा हो सकता है। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी से कोई झूठा वादा न करें। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त से आपको कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और धन का कुछ हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसर कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। काफी दिनों से अटके धन की आज प्राप्ति होगी और निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और आज कोई मेहमान भी आ सकता है।

आज का राशिफल मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अप्रैल माह का पहला दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापारियों को आज किसी ग्राहक या व्यापारिक पार्टी की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातक आज ऑफिस में अपने काम से काम रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। लव लाइफ वाले अगर अपने पार्टनर के व्यवहार से थोड़े चिंतित हैं तो उनसे जरूर बात करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग