11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kark Rashifal 2024: नए साल के इन तीन महीनों में होगी धन वर्षा, पढ़ें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

Varshik Kark Rashifal 2024 नव वर्ष 2024 आने वाला है, नया साल में आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, पारिवारिक और स्वास्थ्य जीवन कैसा रहेगा, ये सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है और इसका पूर्वानुमान हो जाए तो व्यक्ति अपनी पूर्व तैयारी कर सकता है। इस लिहाज से हम कर्क वार्षिक राशिफल 2024 पेश कर रहे हैं, जिसमें है कर्क राशि के लोगों के इन सवालों का जवाब तो पढ़ें वार्षिक कर्क राशिफल 2024।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 23, 2023

varshik_kark_rashifal.jpg

वार्षिक कर्क राशिफल 2024

कर्क आर्थिक राशिफल
आपकी राशि कर्क है तो साल 2024 आपके लिए आर्थिक रूप से चुनौतियों वाला है। इस साल शनि की दॄष्टि कर्क राशि वालों के धन स्थान पर पड़ेगी। इसके कारण आपको आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ेगा। वहीं गुरु दशम भाव में अप्रैल 2024 तक रहेंगे जिसके कारण यह पूरा समय धन के लिए अच्छा नहीं है। जनवरी से अप्रैल के बीच आपको व्यापार में धन हानि होने की आशंका है। इसके बाद भी आप लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। विवादित मामलों पर धन खर्च करने से आपको बचना चाहिए। अप्रैल से जून के बीच आपको व्यवसाय में धन लाभ होगा। कमीशन और शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। वर्ष की अंतिम तिमाही अच्छी रहेगी।

कर्क राशिफल स्वास्थ्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 में शनि कर्क राशि के अष्टम भाव में रहेगा। इसके कारण आप पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इसके चलते थोड़ी सी गलती से किसी रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। शनि के द्वितीय भाव, पञ्चम भाव और दशम भाव में दॄष्टि के कारण पेट और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वहीं, जून 2024 में शनि की वक्री स्थिति के कारण ये समस्या और बढ़ेगी। 15 मार्च से 23 अप्रैल के बीच शनि और मंगल का गोचर के प्रभाव के कारण बवासीर के रोगियों को कष्ट बढ़ेगा। इस दौरान आपको अग्नि से भी बचना चाहिए। साल 2024 में आप भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। वर्ष के आखिर में आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः गुरु करने वाले हैं गोचर, इन राशियों वाले रहें संभलकर

पारिवारिक जीवन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए बेहद शुभ है। इसके अनुसार जनवरी से अप्रैल के बीच का समय परिवार के लिए काफी शुभ रहेगा। हालांकि मई माह के बाद जब बृहस्पति का गोचर वृषभ राशि में होगा तब पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। लेकिन इस समय गुरु की दॄष्टि के कारण परिवार में समृद्धि रहेगी। वाहन और सम्पत्ति लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। मई माह में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकते हैं। बच्चों को करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। कड़वी भाषा प्रयोग करने से बचें वर्ना आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

कर्क वार्षिक लवलाइफ
साल 2024 में कर्क राशि वालों को रिश्तों को संभालने के लिए परिपक्वता दिखानी होगी। इस साल शनि देव की अष्टम भाव में स्थिति के कारण कुछ परेशानियां जन्म ले सकती हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच जीवनसाथी से झगड़े हो सकते हैं। इसीलिए इस समय धैर्य से फैसले करें और व्यवहार में इसको लाएं। बाद में मई में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद नए प्रेम-संबंधों के योग बन रहे हैं। इधर, शनि की दॄष्टि के कारण प्रेम-सम्बन्धों में कई बार गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों का विवाह वर्ष के आखिर में हो सकता है। अक्टूबर के बाद विवाह सुख में वृद्धि होगी।

शिक्षा और करियर
व्यवसाय में नए साझेदार जुड़ सकते हैं और आपको पार्टनरशिप के माध्यम से काफी लाभ भी होगा। वर्ष का शुरुआती भाग आपके लिए काफी नकारात्मक रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मई के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस वर्ष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए वर्ष बहुत अच्छा है। इस साल वकालत, मेडिकल और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े कारोबार में बड़ा लाभ होगा। नवम भाव का राहु विदेश जाकर शिक्षा लेने के लिए काफी शुभ रहेगा।